सांकेतिक तस्वीर (Image- social Media) 
देश

उत्तर भारत में मौसम लेगा करवट, बारिश, तेज हवाओं और बर्फबारी का अलर्ट, देखें IMD का ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और उत्तर भारत में मौसम बदलने वाला है। IMD ने बारिश, तेज हवाओं और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

अर्पित शुक्ला

Weather Update Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। सर्दी अब विदाई की ओर बढ़ रही है, लेकिन सुबह और शाम की ठंड अभी भी महसूस की जा रही है। राजधानी दिल्ली में बादलों की आवाजाही बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने आंधी और बारिश को लेकर ताजा चेतावनी जारी की है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाएं चलने और मौसम के अचानक बदलने की संभावना जताई गई है। बदलता मौसम जहां कुछ राहत देगा, वहीं दिक्कतें भी बढ़ा सकता है।

IMD के मुताबिक 13 से 19 फरवरी के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ सकता है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। दिल्ली में बादलों के कारण तापमान में हल्की गिरावट संभव है, जबकि राजस्थान और पंजाब में तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं।

दिल्ली-एनसीआर का हाल

दिल्ली में 13 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह 10–15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 15 फरवरी के बाद हल्की बारिश और आंधी के आसार हैं।

अधिकतम तापमान: 24–26°C

न्यूनतम तापमान: 10–11°C

इससे सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है।

यूपी-बिहार में कोहरे की चेतावनी

उत्तर प्रदेश और बिहार में फिलहाल मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है और यातायात प्रभावित हो सकता है।

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में तेज हवाएं

राजस्थान में 17 फरवरी को बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पंजाब और हरियाणा में भी तेज हवाएं और कोहरा देखने को मिल सकता है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 16–17 फरवरी को भारी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी है। उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तेज बारिश की संभावना है। हिमाचल के धर्मशाला, मनाली और शिमला में भी मौसम खराब रह सकता है।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

जम्मू और कश्मीर में पिछले 24 घंटों में कई जगह बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। गुलमर्ग में तापमान -5.5°C रिकॉर्ड हुआ। हालांकि अगले 24 घंटों में ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन कुछ जगह हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान