हैदराबाद का कट्टा मैसम्मा मंदिर। इमेज-सोशल मीडिया 
देश

मुस्लिम युवक ने मंदिर में मूर्ति के सामने किया शौच, इससे पहले अयोध्या राम मंदिर में नमाज पढ़ने बैठा था शख्स

Hyderabad News: कट्टा मैसम्मा मंदिर में अपवित्रता फैलाने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक कर्नाटक से एक महीने पहले हैदराबाद आया था। उसने मूर्ति के सामने आपत्तिजनक कृत्य किया।

रंजन कुमार

Hyderabad Devi Temple News: हैदराबाद के सफीलगूड़ा में 26 वर्षीय युवक को देवी मंदिर परिसर में मूर्ति के सामने शौच करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार रात 8:30 बजे की है। कर्नाटक के बीदर से युवक एक महीने पहले हैदराबाद आया था। आरोप है कि उसने कट्टा मैसम्मा मंदिर में घुसकर मूर्ति के सामने आपत्तिजनक कृत्य किया।

जांच में पता चला कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। एक अधिकारी ने बताया कि हमने बीदर पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि उसके खिलाफ आपराधिक मामला लंबित नहीं है। युवक के पास बीदर अधिकारियों द्वारा प्रमाणित एक दस्तावेज है, जिससे पता चलता है कि वह मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। अधिकारी ने बताया कि कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा। उसकी मानसिक स्थिति का पता लगाया जाएगा। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि वह मंदिर कैसे पहुंचा और उसने यह अपरोध क्यों किया। बता दें, दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर परिसर में एक मुस्लिम शख्स ने नमाज पढ़ने की कोशिश की थी। पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

लोगों ने किया विरोध-प्रदर्शन

इस कृत्य का आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि उसे मंदिर के एंट्री के पास शौच करने के बाद लोग घेर लेते हैं। इस घटना के बाद दर्जनों प्रदर्शनकारी इलाके में जमा हो गए। सभी लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। तेलंगाना भाजपा के प्रमुख एन रामचंदर राव भी प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल हो गए। राव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ऐसे अपराधों को रोकने में विफल रही है। हिंदू खतरे में है। उन्होंने कहा कि घटना के खिलाफ हम सांस्कृतिक आंदोलन शुरू करेंगे। इस घटना के बाद प्रदर्शनकारी दोपहर 2 बजे तक तितर-बितर हो गए। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मलकाजगिरी पुलिस ने मंदिर के पास सुरक्षा बढ़ाई गई है।

अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

मलकाजगिरी पुलिस कमिश्नरेट ने आधिकारिक बयान जारी कर लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। पुलिस ने यह भी कहा कि हम आरोपी के पिछले रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। अब स्थिति नियंत्रण में है। मंदिर में शुद्धिकरण अनुष्ठान किए जा चुके हैं। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने या सांप्रदायिक शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग