(डिज़ाइन फोटो) 
देश

पश्चिम बंगाल: अलिपुरद्वार में मालगाड़ी की 5 बोगियां पटरी से उतरीं, कई ट्रेनें डायवर्ट

पश्चिम बंगाल से मिली एक खबर के अनुसार यहां के अलीपुरद्वार डिवीजन के न्यू मयनागुड़ी स्टेशन पर ाज मंगलवार सुबह एक मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए।

राहुल गोस्वामी

अलीपुर: पश्चिम बंगाल से मिली एक खबर के अनुसार यहां के अलीपुरद्वार डिवीजन के न्यू मयनागुड़ी स्टेशन पर आज मंगलवार सुबह एक मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई भी सूचना नहीं है।

फिलहाल इस हादसे के चलते ट्रैक से गुजरनी वाली कई ट्रेनों का रूट बदला गया है। वहीं अलीपुरद्वार के DRM घटनास्थल पर पहुंचे । उन्होंने बताया कि ट्रैक रिपेयर करने का काम जारी है।

वहीं जलपाईगुड़ी स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा, "जानकारी के अनुसार एक मालगाड़ी आज सुबह 6:24 मिनट पर पटरी से उतर गई। किसी प्रकार की हताहत नहीं है। दो लाइनें बंद रखी गई हैं, बहाली का काम जारी है।"

जानकारी दें कि बीते 9 अगस्त को भी बंगाल के मालदा जिले के कुमेदपुर में एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए थे। तब कर्नाटक की सीमा से लगे दक्षिण गोवा के पहाड़ी क्षेत्र में बह एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी। इससे दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई थी।

वहीं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मंजूनाथ कनमदी ने बताया था कि हुबली डिवीजन के अंतर्गत सोनालियम और दूधसागर स्टेशनों के बीच घाट सेक्शन में सुबह 9:35 बजे 17 भरी हुई बोगियों वाली ट्रेन पटरी से उतर गई थी। इस वजह से तीन ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया और दो अन्य को रद्द कर दिया गया था। दुर्घटना के बाद फंस गई एक यात्रीगाड़ी को वापस कटिहार ले जाया गया था।

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण