Earthquake in three countries File Photo 
देश

अफगानिस्तान में आया 5.8 तीव्रता वाला भूकंप, दिल्ली-NCR में भी महसूस किए गए तेज झटके

शुभम सोनडवले

काबुल/नई दिल्ली. अफगानिस्तान (Afghanistan) में शनिवार को भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 रही। भूकंप के तेज झटके दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए हैं। फिलहाल, भूकंप से किसी के हताहत/घायल या मकानों के गिरने/क्षतिग्रस्त होने की सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप के झटके रात 9 बजकर 31 मिनट के करीब महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से सहमें लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकले। भूकंप की तीव्रता 5.8 रही और इसकी गहराई जमीन से 181 किलोमीटर अंदर थी। 

https://twitter.com/NCS_Earthquake/status/1687861066255278080

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में था। जिसके चलते पाकिस्तान, अफगानिस्तान और भारत तीनों में ही इसके झटके महसूस किए गए हैं।

इससे पहले 28 जुलाई 2023 को 4.2 तीव्रता वाला भूकंप आया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप के झटके शाम 6 बजकर 9 मिनट के करीब महसूस किए गए थे। इसकी गहराई जमीन से 200 किलोमीटर अंदर थी। हालांकि, इसमें कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था।

गौरतलब है कि पिछले महीने (मई), तालिबान के नेतृत्व वाले अफगानिस्तान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएनडीएमए) ने बताया कि अप्रैल में प्राकृतिक आपदाओं के कारण 13 प्रांतों में कम से कम 42 लोग मारे गए और 54 अन्य घायल हो गए।

बता दें कि 2.0 या 3.0 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होता है, जबकि 6.0 तीव्रता या इससे ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप खतरनाक और विनाशकारी होता है। जियोलॉजिस्ट के मुताबिक भूकंप की असली वजह टेक्टोनिक प्लेटों में तेज हलचल होती है। इसके अलावा  माइन टेस्टिंग, वोल्केनिक इरप्शन और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी भूकंप आते हैं।

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश