फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन 
देश

चींटियों के खौफ से तेलंगाना में 25 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में चौंकाने वाला खुलासा

Telangana के संगारेड्डी जिले में 25 वर्षीय महिला ने चींटियों के डर से आत्महत्या कर ली। डॉक्टरों ने इसे दुर्लभ फोबिया बताया है। महिला के सुसाइड नोट में चौंकाने वाली बातें सामने आईं।

प्रतीक पाण्डेय

Telangana News: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले से एक बेहद ही डरावना और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 25 वर्षीय महिला ने चींटियों के खौफ के कारण आत्महत्या कर ली। डॉक्टरों का मानना है कि जिस डर के कारण महिला ने यह कदम उठाया, वह फोबिया बहुत दुर्लभ माना जाता है।

यह हैरान कर देने वाली घटना तेलंगाना के संगारेड्डी जिले से सामने आई है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार (8 नवंबर 2025) को बताया कि महिला 4 नवंबर को अपने घर में पंखे से लटकी मिली थी।

बॉडी के पास सुसाइड नोट बरामद

जांच-पड़ताल के दौरान, घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। महिला की शादी 2022 में हुई थी और उसकी एक तीन साल की बेटी भी है। घटना वाली सुबह उसने अपनी बेटी को एक रिश्तेदार के घर छोड़ा था। शाम को जब पति घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जिसके बाद यह दुखद घटना सामने आई।

सुसाइड नोट ने खोली घटना की पोल

महिला द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में कुछ चौंकाने वाली बातें लिखी थीं। सुसाइड नोट में लिखा था- "मुझे माफ करना, मैं इन चींटियों के साथ नहीं रह सकती। बेटी का ध्यान रखना।" इतना ही नहीं, सुसाइड नोट में कुछ धार्मिक चढ़ावों का भी जिक्र किया गया था। इस सुसाइड नोट ने पूरे घटनाक्रम की 'पोल-पट्टी खोलकर' रख दी कि महिला ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया।

बचपन से ही चींटियों से डरती थी महिला

पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि महिला बचपन से ही चींटियों से बहुत डरती थी। पुलिस ने यह भी बताया कि महिला ने पहले इस डर के लिए काउंसलिंग भी ली थी। पुलिस का अनुमान है कि घर में सफाई करते समय महिला को चींटियां दिखी होंगी और इसी डर के मारे उसने आत्महत्या का कदम उठाया।

मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने कहा है कि यह फोबिया बहुत दुर्लभ है और इस डर के कारण आत्महत्या का कदम उठाना भी दुर्लभ माना जाता है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा