उत्तराखंड बस हादसे में 23 यात्रियों की मौत 
देश

उत्तराखंड बस हादसे में 23 यात्रियों की मौत, CM ने की मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा

उत्तराखंड बस हादसे में 23 यात्रियों की मौत, CM ने की मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा

शिवानी मिश्रा

अल्मोड़ा:  उत्तराखंड के अल्मोड़ा में इस सड़क हादसे से लोगो के बिच दहसत का महौल बना हुआ है। सल्ट विकासखंड के कुपी क्षेत्र में बस दुर्घनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस बस हादसे में लगभग 22 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि 16 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए  है।

इस सूचना के दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।  पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने एएनआई को बताया कि अल्मोडा बस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि जो बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, उसमें 45 से ज्यादा लोग सवार थे।

राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देेश

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के ARTO प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिया है। दरअसल अल्मोड़ा बस हादसे में मृतकों के परिजनों को सीएम ने 4-4 लाख और घायलों को 1 लाख रुपये सहायता राशि देने का किया ऐलानइसके साथ ही कुमाऊं मंडल के कमिश्नर को घटना की मजिस्ट्रेट जांच करने को भी कहा है।

अल्मोड़ा के जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय का कहना है कि गंभीर रूप से घायल 2 यात्रियों ने इलाज के समय रामनगर अस्पताल में दम तोड़ दिया है, और 16 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप घायल हो गए है। जो मौत और जिदंगी की जंग लड़ रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ओर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच रेस्क्यू अभियान में जुट गई है। दर्घटना के वजहों की जांच होगी। इस जांच के तुरंत बाद हादसे के असल कारणों का पता चल जाएगा। पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई है, सभी घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z