Photo: Social Media 
देश

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 121 नए मामले सामने आए, संक्रमण से एक की मौत

शुभम सोनडवले

मुंबई. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 121 नए मामले सामने आए और संक्रमण से एक और मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 81,68,217 हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या 1,48,542 हो गई है।

महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 149 मामले सामने आए थे और इस दौरान संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने आया था। विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 289 रोगी संक्रमण से उबरे हैं जिसके बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 80,18,643 हो गई है।

राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीज़ों की संख्या 1,210 है। राज्य में संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.17 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.81 प्रतिशत है। (एजेंसी)

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज