Train on Railway Track | Pixabay  
देश

10 हजार इंजन को कवच 4.0 से किया जाएगा कवर, रेल मंत्री ने किया निरीक्षण, जानें कैसे करेगा काम

कवच एक स्वदेशी रूप से विकसित ATP यानी ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम है, जो रेल इंजन को हाई लेवल की सिक्योरिटी प्रोवाइड कराती है।

विकास कुमार उपाध्याय

नवभारत डेस्क : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को राजस्थान के सवाई माधोपुर में कवच 4.0 का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कवच 4.0 की शुरुआत भारत में पहली बार सवाई माधोपुर से हुई है। मंत्री ने जानकारी दी कि अगले साल 10 हजार रेल इंजनों को इस कवच प्रणाली से कवर किया जाएगा।

वैष्णव ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, "कवच 4.0 की शुरुआत सवाई माधोपुर से हुई है, और इस क्षेत्र में कवच लगाने का काम पूरा हो चुका है। यह सिर्फ शुरुआत है, आने वाले समय में 10 हजार इंजनों को कवच से सुरक्षित किया जाएगा और 9,000 किलोमीटर अतिरिक्त कवच कार्य पूरा किया जाएगा।"

यात्रियों की सुरक्षा पर चिंता केंद्रीय रेल मंत्री ने क्या कहा?

इससे पहले, केंद्रीय रेल मंत्री ने हाल ही में ट्रेनों पर हुई पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर यात्रियों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा, "पूरा रेलवे स्टाफ पूरी तरह से जागरूक है और राज्य सरकारों, राज्य डीजीपी और गृह सचिवों के संपर्क में है। किसी भी व्यक्ति के खिलाफ जो ऐसी घटनाओं में शामिल होगा, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।" वैष्णव ने जोर देकर कहा कि रेलवे सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के लिए राज्य पुलिस बलों के साथ लगातार सहयोग किया जा रहा है। रेलवे सुरक्षा के लिए कवच एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 16 जुलाई, 2024 को आरडीएसओ द्वारा कवच 4.0 वर्जन को अंतिम रूप दिया गया, और इसकी पहली स्थापना सवाई माधोपुर से कोटा और नागदा तक पूरी हो चुकी है।

क्या है रेलवे का कवच?

कवच एक स्वदेशी रूप से विकसित ATP यानी ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम है, जो रेल इंजन को हाई लेवल की सिक्योरिटी प्रोवाइड कराती है। यह ATP सिस्टम लोको पायलट को तब मदद करती है जब वह ब्रेक लगाने में विफल हो जाते हैं, और यह सुनिश्चित करती है कि ट्रेन निर्धारित गति सीमा के भीतर चल रही हो। इसके साथ ही, खराब मौसम के दौरान भी यह ट्रेन को सुरक्षित रूप से चलाने में मदद करती है। आपको बता दें कि कवच 4.0 नए वर्जन को रिसर्च डिजाइन एंड स्‍टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन यानी RDSO ने हाल में अप्रूवल दे दिया है।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती

चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब