मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव ( फाइल फोटो) 
देश

UP MLC चुनाव के सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए, NDA के 10 और SP के 3 प्रत्याशी हुए निर्वाचित

किर्तेश ढोबले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में गुरुवार को यहां कुल 13 उम्मीदवारों को निविरोध निर्वाचित घोषित किया गया, जिनमें राजग के दस और सपा के तीन उम्मीदवार शामिल हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी राम औतार सिंह द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्यों द्वारा विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन 2024 में बृहस्पतिवार को नाम वापसी की आखिरी तिथि की समय सीमा समाप्त होने के उपरांत सभी 13 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

सिंह ने बताया में कहा कि निर्वाचित प्रत्याशियों में डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, रामतीरथ सिंघल, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, आशीष पटेल, विच्छेलाल, योगेश चौधरी, बलराम यादव, शाह आलम एवं किरण पाल कश्यप शामिल हैं।

निर्वाचित प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे ने प्रमाण पत्र दिए। निर्वाचित प्रत्याशियों में भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, रामतीरथ सिंघल, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह और मोहित बेनीवाल शामिल हैं, जबकि अपना दल (एस) की ओर से आशीष पटेल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की ओर से विच्छेलाल और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की ओर से योगेश चौधरी शामिल हैं। समाजवादी पार्टी के तीन प्रत्याशी बलराम यादव, शाह आलम एवं किरण पाल कश्यप निर्वाचित हुए हैं। उप्र विधान परिषद के 13 सदस्यों का कार्यकाल इस साल मई में समाप्त हो रहा था । 

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम