हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही, लोगों पर कहर बनकर टूटा बादल- VIDEO

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसको देखते हुए राज्य के कुछ जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। कई जगहों पर हुए भूस्खलन के कारण चंडीगढ़ मनाली हाईवे भी बंद है।

मनोज आर्या

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। मंडी जिले का हाल बेहद खराब है। पिछले 15 घंटों से यहां लगादारा बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से जिले में स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, चंडीगढ़-मनाली हाईवे भी बंद हो गया है। मंडी के करसोग इलाके में कई जगहों पर बादल फटे हैं, जिसके चपेट में आने से अभी भी 7 लोग लापता हैं, जबकि एक शव बरामद हुआ है। वहीं, शिमला में भारी बारिश के बीच एक पांच मंजिला इमारत जमींदोज हो गया। यहां चल रहे फोरलेन सड़क के निर्माण के चलते इस इमारत में पहले ही गहरी दरारें आ गई थीं। प्रशासन ने इमारत को खाली करा लिया था, ताकि जान-माल का नुकसान न हो। कांगड़ा जिले में भी भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। भारी बारिश और बादल फटने की वजह से मंडी के अलग-अलग इलाकों में तबाही जारी है।

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे