सीबीआई की कार्रवाई (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
हिमाचल प्रदेश

फंस गई ED! सीबीआई ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी पर की छापेमारी, 1.14 करोड़ बरामद

सीबीआई ने प्रवर्तन निदेशायल ने एक अधिकारी पर कार्रवाई की है, जहां से सीबीआई ने एक करोड़ से भी अधिक की संपत्ति बरामद की है। इस घटना में आरोपी ईडी अधिकारी के साथ-साथ उसके भाई के होने की भी पुष्टि की गई है।

प्रिया जैस

शिमला: शिमला में सीबीआई ने कार्रवाई की है, जहां से प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों से जुड़े परिसर में तलाशी ली गई। इस तलाशी के दौरान ईडी ने 1.14 करोड़ नकदी बरामद की है। सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी में ईडी कार्यालय और उसके परिसर में आरोपी अधिकारी के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया और नकदी हासिल की।

जांच एजेंसियों के अधिकारियों द्वारा पता चला कि आरोपी ईडी का सहायक निदेशक रैंक का अधिकारी है और वो रिश्वत लिया करता था। इस समय अधिकारी फरार है। हालांकि, आरोपी के भाई को भी सीबीआई ने एक व्यक्ति से रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है और गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार करने की दी धमकी

पुलिस ने सीबीआई से एक व्यक्ति ने शिकायत की थी। व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि अधिकारी उसे रिश्वत मांग रहा है और न देने पर गिरफ्तार करने की धमकी भी दे रहा है। व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की और सीबीआई द्वारा छापेमारी की गई, जिसके बाद से आरोपी फरार हो गया है। फरार ईडी आरोपी की तलाश जारी है और छापेमारी कर रही है। देश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

मुंबई में सीबीआई की कार्रवाई

इससे पहले महाराष्ट्र में CBI ने भ्रष्टाचार के मामले में 2 IRS समेत 7 लोगों को मुंबई से गिरफ्तार किया था। इनके पास से CBI ने लगभग 50 लाख रुपये की ज्वेलरी समेत करीब 40 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के कागजात भी बरामद किए थे। वहीं इसके साथ ही 3 लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की गई।

इससे पहले ED ने मुंबई में ही बड़ी कार्रवाई करते हुए मेसर्स स्पेक्ट्रा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (SIL) और अन्य के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में PMLA के तहत मुंबई और औरंगाबाद में 9 स्थानों पर रेड मारी था। तब 8 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस, फिक्स्ड डिपॉजिट और इक्विटी शेयर और सिक्योरिटीज को ED ने फ्रीज किया था।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट