सर्वाइकल कैंसर की जांच हुई आसान (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

Cervical Cancer: अद्भुत चमत्कार! सिर्फ 30 सेकंड में तस्वीरों के जरिए कैंसर की पहचान करेगी ये तकनीक, 90 फीसदी बताया असरदार

भारत के तकनीक और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ऐसा स्वदेशी एआई मॉडल विकसित करने में सफलता हासिल की है, जो कैंसर का इलाज तुरंत करता है वह भी बस तस्वीरों के माध्यम से।

दीपिका पाल

Cervical Cancer : कैंसर की बीमारी दुनियाभर की गंभीर बीमारियों में से एक है इसके कई प्रकार है जो शरीर के एक-एक अंग को प्रभावित करते है। हाल ही में सर्वाइकल कैंसर के रोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी मिली है जो इस बीमारी के खतरे को कम करने सर्वोत्तम प्रयास है। यहां पर भारत के तकनीक और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ऐसा स्वदेशी एआई मॉडल विकसित करने में सफलता हासिल की है, जो कैंसर का इलाज तुरंत करता है वह भी बस तस्वीरों के माध्यम से।

इस तकनीक में किसी भी प्रकार के इंटरनेट और बिजली की आवश्यकता नहीं होती है। इस तकनीक के जरिए जांच को 90 फीसदी असरदार बताया गया है। चलिए जानते हैं कहां हुई इसकी जांच।

इस कंपनी के स्वदेशी मॉडल ने किया काम

आपको बताते चलें कि, इस तकनीक को पुणे स्थित स्टॉर्ट कंपनी पेरिविंकल टेक्नोलॉजीज ने तैयार किया है। जहां पर इस स्वदेशी एआई आधारित उपकरण को स्मार्ट स्कोप का नाम दिया है जो केवल 30 सेकंड में तस्वीरों के जरिये कैंसर स्क्रीनिंग करने में सक्षम है। यह महिलाओं में घावों और संक्रमणों के साथ गर्भाशय ग्रीवा की असामान्यताओं का शीघ्र पता लगाने में बेहतर साबित हुआ है। इस जांच को सक्षम बनाने के लिए कंपनी ने स्मार्ट स्कोप तकनीक का परीक्षण 3.50 लाख से अधिक महिलाओं पर किया था जिसके परिणाम में पांच हजार महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर होने की जानकारी मिली है। यूएस एफडीए और भारत के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन से अनुमति मिलने के बाद उसे जिला और ग्रामीण स्तर के स्वास्थ्य सेवाओं में भी शामिल किया जा रहा है।

6 देशों से मिल चुकी है अनुमति

इस खास तरह की तकनीक को भारत के साथ-साथ अमेरिका, चीन और इस्राइल सहित छह देशों में अनुमति मिल चुकी है। वहीं पर यह स्वदेशी मॉडल एक स्क्रीन और रिमोट के जरिये काम करता है। एक टॉर्च रूपी रिमोट पर लगे कैमरे से तस्वीरें ली जाती हैं और एआई एल्गोरिदम उनका विश्लेषण करने में मदद करती है।एमईआईटीवाई नैसकॉम सीओई के सीईओ संजीव मल्होत्रा ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर एक ऐसा रोग है, जिसे केवल समय पर पहचान कर ही प्रभावी रूप से इलाज किया जा सकता है। पंजाब के बठिंडा एम्स में इस एआई मॉडल पर काम किया जा रहा है। बताते चलें कि, सर्वाइकल कैंसर भारत और विश्व स्तर पर एक गंभीर स्वास्थ्य चिंता बना हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से 2022 में प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, यह दुनियाभर में महिलाओं में चौथा सबसे आम कैंसर है। सालाना 6.60 लाख से ज्यादा महिलाओं में हर साल इस कैंसर की पहचान हो रही है। इसमें साढ़े 3 लाख के करीब मौतें भी हो रही है।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक