मैकडेमिया नट्स का सेवन (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

मक्खन जैसे स्वाद के लिए मशहूर है मैकेडेमिया नट्स, हड्डियों के होता है फायदेमंद

मैकडेमिया नट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व इसे हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन बनाने का काम करता है। इसमें दरअसल मैग्नीशियम की मात्रा प्रचुर पाई जाती है जो सेहत के लिए फायदेमंद होती है। हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए मैग्नीशियम जरूरी है।

दीपिका पाल

अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक आहार वाली थाली का सेवन करना जहां पर काफी फायदेमंद माना गया है वहीं पर शरीर की मजबूती के लिए व्यायाम करने के साथ ही नट्स का सेवन करना चाहिए यह हमारे शरीर में हड्डियों को मजबूती देने का काम करता है। आज हम बात कर रहे है मैकेडेमिया ट्री के फल यानि नट्स की। जिसका सेवन करने से शरीर की सभी हड्डियों में मजबूती मिलती है। चलिए जानते है कहां से आया है यह नट्स और इसके फायदे।

ऑस्ट्रेलिया में उगाया जाता है नट्स

यहां पर बताया जा रहा है कि, मैकेडेमिया ट्री भारत नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया में उगाए जाते है इसका स्वाद ऐसे लगता है जैसे कि, मक्खन खाया जा रहा है। इसका सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते है।

हड्डियों को बनाते है हेल्दी

यहां पर मैकडेमिया नट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व इसे हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन बनाने का काम करता है। इसमें दरअसल मैग्नीशियम की मात्रा प्रचुर पाई जाती है जो सेहत के लिए फायदेमंद होती है। हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए मैग्नीशियम जरूरी है। यह हड्डियों की संरचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मैग्नीशियम हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने और ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करने में मदद करता है।नट्स में मौजूद स्वस्थ वसा जैसे मोने अनसैचुरेटेड फैट्स शरीर में कैल्शियम और अन्य मिनरल्स के अवशोषण में मदद कर सकते हैं। इस नट्स में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने और ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से किसी प्रकार की कोई परेशानी हड्डियों को लेकर आती है।

जानिए कैसे करें मैकडेमिया नट्स का सेवन

यहां पर आप मैकडेमिया नट्स का सेवन आप कई तरह से कर सकते है जिसके लिए आप कई तरीके से कर सकते है।

आप इसे स्मूदी में ब्लेंड कर सकते हैं,इससे आपकी स्मूद क्रीमी हो जाएगी तो वहीं पर गुड फैट्स का लाभ मिलेगा।

सलाद के रुप में आप मसाला छिड़क कर इसे क्रंची स्वाद दे सकते है।

आप इसे रोस्ट करके स्नैक्स के रूप में ले सकते है।

ओटमील में भी आप इन नट्स को शामिल कर सकते है।

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का फूटा गुस्सा, जबरन धर्म परिवर्तन और भेदभाव खत्म करने की उठी मांग

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील