सर्दियों में वेंटिलेशन नहीं मिलने से समस्या (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

सर्दियों में सही वेंटिलेशन नहीं मिलने से बढ़ सकती है हेल्थ प्रॉब्लम्स, इन टिप्स के जरिए रखें ख्याल

Poor Ventilation Health Risks; सर्दियों में अक्सर लोग घर की सभी खिड़कियों और दरवाजे को बंद कर लेते है इस वजह से घर में किसी को भी सही वेंटिलेशन नहीं मिल पाता है।

दीपिका पाल

Health Tips in winter: सर्दियों का मौसम चल रहा है तो वहीं पर बदलते वातावरण में शीतलहर का प्रकोप जारी है। इस ठंड के मौसम में सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है नहीं तो कई स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती है। ठंड के मौसम में लोग तापमान में उतार- चढ़ाव की वजह से घर में कैद होकर रहना ही पसंद करते है। सर्दियों में अक्सर लोग घर की सभी खिड़कियों और दरवाजे को बंद कर लेते है इस वजह से घर में किसी को भी सही वेंटिलेशन नहीं मिल पाता है।

जब हम प्राकृतिक हवा के प्रकोप में नहीं आते है तो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं पनपने लगती है। इस तरह अगर आप कुछ बातों का ख्याल रखें तो इन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से बचे रह सकते है।

इस तरह के लक्षण आते है नजर

यहां पर अगर आपको सही वेंटिलेशन या ताजी हवा नहीं मिल पाती है तो इसकी वजह से घर के अंदर ताजी हवा न आने से कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ने लगती है। कमरा बंद रहने की वजह से व्यक्ति को सिर दर्द, घबराहट, थकान और नींद न आना जैसी समस्याएं हो सकती है। वहीं पर इसके अलावा ठंड के मौसम में कमरे में नमी भी बढ़ जाती है। इसमें नमी बढ़ने से फंगल इन्फेक्शन, एलर्जी और सांस से जुड़ी दिक्कतों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके साथ ही अगर सर्दियों में घर में सही वेंटिलेशन नहीं होता, तो बंद कमरे में जमा धुआं और धूल के महीन कण फेफड़ों में जलन पैदा कर सकते हैं. इससे खांसी, घुटन और सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

जानिए कैसे करें बचाव

सर्दियों में इस समस्याओं से बचने के लिए कुछ बचाव के उपाय अपनाने चाहिए, जो इस प्रकार है...

1- इस समस्या के लिए डॉक्टर सलाह देते है कि, सर्दियों में में कम से कम रोजाना कुछ समय के लिए आप खिड़की या दरवाजा को जरूर खोलें। इस तरीके को अपनाने से ताजी हवा घर के अंदर आती है। वहीं पर जो हवा घर के अंदर है वह बाहर निकलती है। वहीं पर कमरे का वातावरण भी सही रहता है। घर में मौजूद लोगों को साफ हवा के साथ ही पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन भी मिल पाती है।

2- सर्दियों में हवा को रोक नहीं देना चाहिए इसके लिए घर के माहौल को स्वस्थ बनाकर रखें। सही वेंटिलेशन से वातावरण भी हेल्दी ही रहता है।

4 सेकंड तक काम नहीं कर रहे थे कंट्रोल्स, अचानक 300 फीट नीचे गिरा प्लेन, एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में खुलासा

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7; नासिक में सुबह-सुबह आया भूकंप

रायपुर में रैंप वॉक पर उतरीं पूर्व महिला नक्सली, कभी हाथ में थी बंदूक, आज रैंप वॉक में बिखेरा जलवा- PHOTOS

सुखबीर सिंह बादल पर हमले के बाद एकनाथ शिंदे ने लिया हालचाल, जानें कौन हैं निहंग जसपाल सिंह तेजा?

30 दिन की मेहनत पर पानी में फेरने की साजिश! अस्पताल से देवेंद्र नाथ महतो का बड़ा बयान, एकजुट रहकर बचाएं आंदोलन