नेचुरल कॉन्स्टिपेशन रिलीफ (सौ.सोशल मीडिया)
हेल्थ

सुबह पेट साफ नहीं होता? इन 3 फूड्स में छिपा है कब्ज से राहत का राज, गट एक्सपर्ट ने बताया कैसे करें सेवन

Natural Constipation Relief :आजकल सुबह पेट साफ न होने की समस्या से हर कोई परेशान हैं? एक्सपर्ट्स से जानें 3 ऐसे फूड्स जो कब्ज से राहत और बेहतर गट हेल्थ में मदद कर सकते हैं।

सीमा कुमारी

Constipation Relief Foods:आजकल कब्ज की समस्या आम बात हो गई है। कम पानी पीना, फाइबर की कमी, लंबे समय तक बैठे रहना, अनियमित खान-पान और तनाव जैसी वजहों से यह समस्या हो सकती है। ऐसे में गट हेल्थ न्यूट्रिशनिस्ट का मानना है कि, कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ फूड्सको शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

कब्ज से परेशान हैं तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स

दही डाइट में शामिल करें

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए दही का सेवन फायदेमंद हो सकता है। दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया के संतुलन को सपोर्ट कर सकते हैं। नियमित डाइट में दही शामिल करना गट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है।

अलसी के बीज शामिल करें

दही के अलावा, कब्ज से छुटकारा पाने के लिए अलसी के बीज का भी सेवन कर सकते है।

अलसी के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं। ये मल बढ़ाने और बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इन्हें पीसकर दही, स्मूदी या दलिया में मिलाकर लिया जा सकता है। साथ ही, फाइबर बढ़ाते समय पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है।

कीवी भी बड़ा फायदेमंद

कीवी में फाइबर और पानी की अच्छी मात्रा होती है, जो मल को नरम करने और बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। इसे नाश्ते या मिड-मॉर्निंग स्नैक के तौर पर खाया जा

इन बातों का भी रखें ख़ास ख्याल

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए ज़्यादा फ़ाइबर वाले फ़ूड्स को एकदम से नहीं, बल्कि धीरे-धीरे अपनी डाइट में शामिल करें। फ़ाइबर की मात्रा अचानक बढ़ाने से कभी-कभी ब्लोटिंग (पेट फूलना), गैस या बेचैनी हो सकती है।

ध्यान रखें कि आप पूरे दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। फ़ाइबर तब सबसे अच्छा काम करता है जब शरीर में पानी की कमी न हो।

शुरुआत कम मात्रा से करें और देखें कि आपका पेट कैसा महसूस करता है। एकदम से बहुत ज़्यादा बदलाव करने की ज़रूरत नहीं है।

नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि करने से ये फ़ूड्स और भी बेहतर काम कर सकते हैं। रोज़ाना थोड़ी देर टहलने से भी पेट साफ़ रहने में मदद मिल सकती है।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक