Victim Of Gurugram Hit And Run Case: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हिट एंड रन की घटना में पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। हालांकि पुलिस अज्ञात के नाम एफआईआर दर्ज की। इस घटना की पीड़िता सिया पहली बार मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान कार में सिर्फ लड़के थे; मैंने कोई महिला नहीं देखी। सिया ने बताया वो गुरुग्राम में एक बाइकर कैफे की ओर जा रही थी, तभी ये घटना घटी। उन्होंने कहा कि एनसीआर की सड़कों पर सुरक्षित महसूस नहीं हुई।
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड की घटना पर पीड़ित सिया ने कहा कि मेरा कोई तय ग्रुप नहीं है जिसके साथ मैं हमेशा राइड करती हूं बल्कि कभी-कभी मैं अपने भाई के साथ राइड करती हूं। उन्होंने जानकारी दी कि दूसरे लोगों के पास भी वही मॉडल की बाइक मॉडल है जो उनके पास है, इसलिए बाइकर कम्युनिटी में सभी एक-दूसरे को जानते हैं। आगे कहा कि उनके जानने वाले ने उन्हें पहचान लिया। जो एक तरह से दोस्त है, जिसके साथ सिया ने कुछ ग्रुप राइड्स की थीं। उसका कैमरा चालू था और गुरुग्राम की घटना रिकॉर्ड हो गया। सिया ने घटना के दौरान की पूरी बात बताई।
गुरुग्राम पुलिस ने गुरुग्राम की घटना का वीडियो वायरल होने पर स्वतः संज्ञान लेते FIR दर्ज की थी। पुलिस ने कहा है कि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा और इसमें शामिल पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गुरुग्राम के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को 14 सितंबर को एक वीडियो मिला था जिसमें एक चार-पहिया गाड़ी ने पीछे से दो-पहिया गाड़ी चला रही एक महिला राइडर को टक्कर मार दी। जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने उस महिला से संपर्क किया।
गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में इस तरह की कोई घटना हो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। और बिना किसी औपचारिक शिकायत के भी खुद से संज्ञान लेगी और कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगी। एसीपी ने कहा कि लोगों को ऐसी घटनाओं में शामिल नहीं होना चाहिए और न ही इनके बारे में बेबुनियाद अफवाहें फैलानी चाहिए। ऐसा करना कानूनी अपराध है और कार्रवाई की जाएगी।