गुरुग्राम मुठभेड़ की जगह (सौजन्य-एक्स) 
हरियाणा

गुरुग्राम में दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर एनकाउंटर में ढेर, बिजनेसमैन के घर रंगदारी मांगने पहुंचे थे बदमाश

Gurugram Police Encounter: हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस एनकाउंटर में विदेश से ऑपरेट होने वाले दीपक नंडाल गैंग के चार शूटर मारे गए और एक घायल हो गया। इस घटना में 3 जवान भी घायल हुए।

प्रिया जैस

Gurugram Deepak Nandal Gang: हरियाणा के गुरुग्राम में देर रात गुरुग्राम पुलिस और दीपक नांदल गैंग के लोगों के बीच मुठभेड़ हुई। गुरुग्राम के सुशांत लोक में पुलिस मुठभेड़ में विदेश से ऑपरेट होने वाले दीपक नांदल गैंग के चार शूटर मारे गए और एक घायल हो गया। गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, ये बदमाश फिरौती की मांग को लेकर SGT यूनिवर्सिटी के फाउंडर के बेटे के घर पर फायरिंग करने आए थे।

हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के लोगों को पकड़ने की कोशिश की। आरोपियों ने पुलिस को आता देख फायरिंग कर दी, इसकी  जवाबी कार्रवाई में पुलिस के तीन जवान भी घायल हुए हैं। जबकि गुरुग्राम पुलिस ने 4 आरोपियों को ढेर किया।

दीपक नंडाल गैंग के चार शूटर मारे गए

हरियाणा में गुरुग्राम के सुशांत लोक का वीडियो, जहां पुलिस मुठभेड़ में दीपक नंडाल गैंग के चार शूटर मारे गए और एक घायल हो गया।

बिजनेसमैन के घर की फायरिंग

ACP सदर धर्मवीर सिंह इस पुलिस मुठभेड़ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, सूचना मिली थी कि कुछ हथियारबंद युवक सुशांत लोक इलाके में देखे गए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान यह बात सामने आई कि कुछ हथियारबंद आरोपियों ने सुशांत लोक में एक बिजनेसमैन के घर पर फायरिंग की है। यह खबर मिलते ही हमारी पुलिस क्राइम टीम मौके पर पहुंची।

मुठभेड़ में तीन जवान घायल

जब संदिग्धों ने पुलिस को आते देखा, तो उन्होंने अधिकारियों पर फायरिंग शुरू कर दी। गुरुग्राम पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने को कहा, लेकिन वे फायरिंग करते रहे, जिससे हमारे तीन जवान घायल हो गए। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें गाड़ी में सवार पांचों शूटर घायल हो गए। सभी घायलों शूटरों और पुलिस जवानों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब