गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार ने दादा और दो पोतों को कुचला (Image- Social Media) 
हरियाणा

गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार ने दादा और दो पोतों को कुचला, तीनों की मौत, सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO

गुरुग्राम के पटौदी में तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग और उनके दो मासूम नातियों को कुचल दिया। सीसीटीवी में कैद इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार किया।

अर्पित शुक्ला

Gurugram Thar Accident: गुरुग्राम से एक बार फिर तेज रफ्तार गाड़ी के कारण दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दिल्ली से सटे इस इलाके में पटौदी थाना क्षेत्र के लोकरा गांव के पास शुक्रवार रात एक भीषण दुर्घटना हुई, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति और उसके दो नातियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पलक झपकते ही खत्म हुई 3 जिंदगियां

यह हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुभाष अपने दो नातियों के साथ सड़क किनारे चल रहे थे। इसी दौरान वह थोड़ी देर के लिए रुके और फिर घर की ओर बढ़ने लगे। तभी अचानक तेज रफ्तार थार कार वहां पहुंची और तीनों को कुचलते हुए निकल गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी पर चालक का नियंत्रण नहीं था, जिससे वह सड़क किनारे चल रहे लोगों को भी नहीं बचा सका।

नाना के घर छुट्टियां बिताने आए थे बच्चे

गांव खोड़ निवासी सलीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई सुभाष (60) गांव में रहता था। छुट्टियों के कारण सुभाष के नाती इशांत उर्फ सुल्तान (10) और जैद खान (8), जो भिवाड़ी के मिलकपुर गुर्जर गांव के रहने वाले थे, अपने नाना के पास आए हुए थे। शुक्रवार रात सुभाष दोनों बच्चों को लेकर सलीम के घर आया था। रात करीब साढ़े दस बजे जब वे वापस लौट रहे थे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार थार ने उन्हें टक्कर मार दी।

चालक बाद में गिरफ्तार

हादसे के बाद चालक अपनी थार गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाद में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी चालक दीपांशु (25), निवासी गांव गोरियावास, जिला गुरुग्राम, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है और मामले की आगे जांच जारी है।

तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें