सीएम सैनी ने विपक्ष पर किया पलटवार (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
हरियाणा

हरियाणा चुनाव की तारीख में बदलाव से बीजेपी पर हमलावर हुआ विपक्ष, सीएम सैनी ने अपने अंदाज किया पलटवार

चुनाव आयोग की तारीख में बदलाव होने से बीजेपी पर हमलावर होते विपक्ष पर पलटवार करते हुए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रात में भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहती है।

शुभम पाठक

चंडीगढ़: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा की राजनीति में जबरदस्त गर्माहट है। वहीं इस मामले में चुनाव आयोग ने राजनीति को और गर्म करते हुए शनिवार को चुनाव की तारीख में बदलाव करते हुए एक अक्टूबर से पांच अक्टूबर कर दी है। जिसको लेकर बीजेपी विपक्ष के निशाने पर आ गया है। जिसके जवाब में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पलटवार किया है।

चुनाव आयोग की तारीख में बदलाव होने से बीजेपी पर हमलावर होते विपक्ष पर पलटवार करते हुए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रात में भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहती है। याद दिला दें कि हाल ही में बीजेपी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनाव की तारीख में बदलाव करने का आग्रह किया था।

सैनी ने किया पलटवार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रात में भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहती है। निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख बदलने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर चुनाव से डरने का आरोप लगाया था। यहां भाजपा की जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए सैनी ने कांग्रेस पर‘नेतृत्वहीन' होने का आरोप लगाया और उसे झूठी पार्टी करार दिया। सैनी ने कहा लोकतंत्र में अधिक से अधिक लोग अपने मत का प्रयोग कर सकें, इसलिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा था लेकिन कांग्रेस ने कहा कि भाजपा चुनाव से डर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो रात को भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। इसके साथ ही सैनी ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी।

कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम सैनी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस जनता को सुविधाएं देने नहीं बल्कि भ्रष्टाचार करने के लिए सत्ता में आते हैं तथा जनता को गुमराह करके वोट बटोरने की कोशिश करते हैं। सैनी ने कहा कि दस वर्ष में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने हर वर्ग का कल्याण किया है, लेकिन कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत और न ही नेतृत्व है।

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के चुनाव सह प्रभारी विप्लव देव ने कोलकाता में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि इस घटना पर विपक्षी दलों के नेता नहीं बोले। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल लोगों का ‘शोषण' करने के लिए सत्ता चाहते हैं। राज्यसभा सदस्य देव ने कहा कि मगर भाजपा देश को ‘नंबर वन' बनाने के लिए सत्ता चाहती है।

उन्होंने कांग्रेस पर संविधान को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने संविधान को बचाने का काम किया है। वहीं भाजपा के प्रदेश प्रमुख महोनलाल बडौली ने मुख्यमंत्री सैनी के छोटे कार्यकाल को “ट्रेलर” बताया। उन्होंने कहा, “सैनी का थोड़े समय का ट्रेलर हरियाणा की जनता ने देखा है लेकिन फिल्म अभी बाकी है।” बडौली ने कहा कि सैनी की सोच हरियाणा को नंबर एक बनाने की है।

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान