अनिल विज, अनिरुद्धाचार्य (फोटो-सोशल मीडिया) 
हरियाणा

अनिरुद्धाचार्य पर भड़के गब्बर, कहा- चार किताबें पढ़कर कोई भी कथावाचक बन जाता है

Haryana News: हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर तीखी टिप्पणी की है। उनके लिव-इन के विवादित पर विज ने कहा कि कोई भी चार किताबें पढ़कर कथावाचक बन जाता है।

Saurabh Pal

Anil Vij got angry: हरियाणा सरकार में मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल विज (गब्बर) अक्सर अपनी तीखी टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को लपेटे में लिया है। लड़कियों के लिव-इन रिलेशनशिप में रहने को लेकर उनके विवादतित बयान पर विज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कथावाचक और संत में बहुत अंतर होता है। उन्होंने कहा कि चार किताबें पढ़कर कोई भी कथावाचक बन जाता है।

हरियाणा के उर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोई भी चार किताब पढ़कर कथावाचक बन जाता है। परंतु संत वह होते हैं, जिन्हें धार्मिक, आध्यात्मिक या नैतिक रूप से उच्च दर्जा प्राप्त हो। जिन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर लिया हो और ईश्वर के साथ एकाकार हो गए हों। उन्होंने कथावाचकों के बयानों पर ध्यान न देखर संतों की वाणी पर अमल करना चाहिए।

क्या बोले थे अनिरुद्धाचार्य?

दरअसल लिव इन रिलेशनशिप पर कथा के दौरान अनिरुद्धाचार्य ने एक महिला से बातचीत करते हुए कहा था कि आप कैसी बहू चाहती हो जो लिव इन में रहकर आई हो, क्या आपमें से कोई भी मां अपने बेटे के लिए लिव इन में रहने वाली बहू चाहेंगी। अनिरुद्धाचार्य बोले कि हमने कहा लिव इन में रहना गलत तो लोगों ने मेरा विरोध किया, क्योंकि हमने सत्य बोला। इससे पहले उन्होंने कहा था कि ‘लड़के लाते हैं 25 साल की लड़कियों को, जो 4-5 जगह मुंह मारके आती हैं।’

खुशबू पटानी ने खोला अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ मोर्चा

अनिरुद्धाचार्य के इस बयान पर घमासान मच गया था। एक्ट्रेस दिशा पटानी की बहन पूर्व सैन्य अधिकारी खुशबू पटानी अनिरुद्धाचार्य की जमकर आलोचनी की। इसके अलावा कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इसे महिला विरोधी सोच करार दिया था। इसे महिलाओं की स्वतंत्रता पर हमला बताया गया।

मैं पार्टी से नाराज नहीं, भाजपा का कोई मुझसे बड़ा भक्त कोई नहींः विज

भाजपा की ओर से हरियाणा में 42 विधानसभाओं में प्रभारी लगाए गए हैं। लेकिन उसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज को जिम्मेदारी नहीं मिली है। इस पर हरियाणा में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे पार्टी से नाराज नहीं है लेकिन उनसे बड़ा भाजपा का कोई भक्त नहीं हो सकता। विज ने कहा कि मैं भाजपा में सबसे वरिष्ठ विधायक हूं मेरे आधे के बराबर भी कोई नहीं जीता है, वो 7 बार के विधायक है। अनिल विज ने कहा कि वे पूरे हरियाणा के कार्यकर्ताओं को चार्ज करने का काम करेंगे। उन्हें पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता बुला रहे हैं।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए