हरियाणा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप 
हरियाणा

हरियाणा विधानसभा चुनाव: सभी 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने को तैयार है 'आप', बैठक और मैराथन मंथन के बाद भी नहीं बनी बात

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ चुनाव लड़ने के सारे अटकलों पर लगभग-लगभग विराम लगता हुआ प्रतित हो रहा है। जहां हरियाणा आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किया। गुप्ता ने गठबंधन की अटकलों के लेकर कहा कि हम सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

शुभम पाठक

चंडीगढ: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साथ आने के सारे सवालों पर अब लगभग-लगभग विराम लग चुका है, जहां शीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बनने पर आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में सभी 90 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ने पर विचार तेज करना तेज कर दिया है।

आम आदमी पार्टी ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 11 विधानसभा की ऐसी सीट है जिसमें कांग्रेस के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे है, जिसके बाद सवाल ये खड़े हो रहा है कि क्या अभी भी इस बात को लेकर हो रहे मंथन में आप और कांग्रेस साथ आ सकते है और अगर साथ आते है तो क्या आम आदमी पार्टी की पहली सूची व्यर्थ होगी और दोनों पार्टी मिलकर कोई नई सूची जारी करेंगे।

नहीं काम आया मुलाकात और मंथन

हरियाणा चुनाव की तारीख सामने आने के साथ ही कांग्रेस और आप के साथ आने की बात हो रही थी लेकिन लगातार लोकसभा चुनाव में शीट शेयरिंग के आधार पर आम आदमी पार्टी को डबल डिजिट के आकड़े में हरियाणा विधानसभा में सीट चाहिए थे जिसको लेकर बात नहीं बन रही थी और आखिरकार यहीं देखने को मिला। इसी बात को आधार बनाकर आम आदमी पार्टी के हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने अटकलों से पर्दा उठाते हुए ऐलान किया कि आज शाम तक अगर गठबंधन को लेकर बात नहीं बनती है तो आम आदमी पार्टी हरियाणा में सभी 90 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़गी।

क्यों नहीं बनी गठबंधन पर बात

लोगों के मन में सवाल खड़े हो रहे होंगे कि लोकसभा चुनाव में साथ लड़ने वाली पार्टियों में ऐसा क्या हुआ है जिसके कारण आम आदमी पार्टी और कांग्रेस हरियाणा में साथ चुनाव लड़ने पर एक मत नहीं हो पा रही है। इस बात को ऐसे समझिए आम आदमी पार्टी डबल डिजिट यानी 10 या उससे ज्यादा सीटें चाहती थी लेकिन कांग्रेस 3 से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं थी। क्योंकि हरियाणा में बनती बाजी की लहर को देखते हुए कांग्रेस किसी भी प्रकार का रिश्क लेने को तैयार नहीं है।

सुशील गुप्ता का ऐलान

हरियाणा आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने पहली सूची करने के बाद कई सारे सवालों जवाब देते हुए कहा कि हमने पहली लिस्ट जारी कर दी है और जल्द ही आपको दूसरी लिस्ट भी मिल जाएगी। अब चुनाव के लिए बहुत कम समय बचा है। हमने ईमानदारी से गठबंधन के लिए इंतजार किया।

इसके साथ ही गुप्ता ने कहा कि हमारा हर विधानसभा में संगठन मजबूत है और वह मजबूत संगठन चाहता था कि हम चुनाव लड़ें। हमने अपना धैर्य दिखाया और उसके बाद हमने अपनी लिस्ट जारी की हम INDIA ब्लॉक का हिस्सा थे और राष्ट्रीय स्तर पर INDIA ब्लॉक के हिस्सा हैं।

TMC छोड़ BJP में शामिल हुईं अभिनेत्री कोयल मल्लिक को मिला बड़ा इनाम, पश्चिम बंगाल से मिला राज्यसभा का टिकट

नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, क्या UP में बदल रहा ट्रेंड?

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा

कोलकाता में मनाया जाएगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस, Gen-Z के लिए विशेष सेगमेंट; शेड्यूल जारी

अगर डॉलर के मुकाबले 99 तक गिरा रुपया, तो महंगा होगा पेट्रोल, पढ़ाई और विदेशी यात्रा, जानें किसको होगा लाभ