आप ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की पहली सूची (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
हरियाणा

हरियाणा विधानसभा चुनाव: 'आप' ने कांग्रेस के गढ़ पर खेला चुनावी दांव, जारी की 20 उम्मीदवारों की पहली सूची

5 अक्टूबर को हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कई सारे अटकलों के बीच आम आदमी पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुनावी रण में पहला कदम आगे कर लिया है।

शुभम पाठक

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है। जहां कई सारे सवालों का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुनावी रण में पहला कदम जमा दिया है। आप की पहली सूची कांग्रेस के लिए खुली चुनौती के तौर पर देखी जा रही है।

कांग्रेस के साथ गठबंधन की चर्चाओं के बीच आम आदमी पार्टी का ये ऐलान कई सारे सवालों पर विराम लगाता हुआ दिख रहा है। आप ने कांग्रेस के गढ़ पर भी अपने उम्मीदवार को उतारकर कांग्रेस को चुनावी चुनौती दे दी है। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा चुनाव में आप हरियाणा के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा पर कलायतल विधानसभा सीट से दांव खेला है।

90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी आप

हरियाणा विधानसभा चुनाव में अटकलें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ चुनाव लड़ने को लेकर तेज हो रही थी, लेकिन आज आम आदमी के प्रदेश अध्यक्ष ने ये घोषणा की है कि आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है, जिसमें आज 20 उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान गठबंधन के सवालों पर विराम लगाता हुआ नजर आ रहा है।

कांग्रेस के गढ़ पर चुनावी दांव

आप की पहली सूची कांग्रेस के साथ गठबंधन के सावलों पर विराम लगाते हुई प्रतित हो रही है। हम ऐसा इसलिए बोल रहे है क्योंकि आप ने उन 11 सीटों पर भी अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं जिन पर कांग्रेस पहले ही अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। जिसमें उचाना कलां से पवन फौजी, महम से विकास नेहरा, बादशाहपुर से बीर सिंह सरपंच, नारायणगढ़ से गुरपाल सिंह, समालखा से बिट्टू पहलवान, डबवाली से कुलदीप गदराना, रोहतक से बिजेंद्र हुड्डा, बहादुरगढ़ से कुलदीप चिकारा, बादली से रणबीर गुलिया, बेरी से सोनू अहलावत और महेंद्रगढ़ से मनीष यादव शामिल हैं।

आप ने दिया संकेत

लगातार खड़े हो रहे कई सारे अटकलों के बीच आप के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने आज घोषणा किया कि अगर शाम तक कोई समझौता नहीं हुआ तो उनकी पार्टी सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी कर देगी, जिसके बाद सवाल-जवाब का बाजार तेज हो गया। जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव और 8 अक्टूबर को मतगणना होना है।

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम

रेलवे का बड़ा फैसला! ग्रुप टिकट के नियम बदले, जानें अब एक साथ कितनी सीटें बुक होंगी?