युवक ने की मां की हत्या। इमेज-एआई 
हरियाणा

मां की हत्या करने इंग्लैंड से आया हरियाणा, 6 दिन पशुओं के बाड़े में छुपा रहा और फिर मौका मिलते ही मार डाला

Haryana Murder Case: पुलिस को टेक्निकल सबूत, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड से केस सुलझाने में मदद मिली। जांच में पता चला कि मृतका का बेटा बिना किसी को बताए इंग्लैंड से लौट आया था।

रंजन कुमार

Haryana Women Murder News: हरियाणा से हैरान करना वाली खबर सामने आई है। पुलिस ने यमुना नगर जिले में एक महिला के हत्या मामले में बड़ा खुलासा किया है। जांच में पता चला कि हत्या बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि महिला के अपने बेटे ने की थी। घरेलू झगड़ों के बाद बेटे ने एक दोस्त की मदद से अपनी मां की हत्या की। मामला तब सामने आया, जब 24 दिसंबर की रात श्यामपुर गांव के सरपंच की पत्नी बलजिंदर कौर संदिग्ध हालात में मृत मिलीं। शुरुआत में हालात स्पष्ट नहीं थे, इसलिए जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई।

एक अधिकारी के अनुसार टेक्निकल सबूत, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और कॉल डिटेल रिकॉर्ड से केस को सुलझाने में मदद मिली। जांच में पता चला कि मृतका का बेटा गोमित राठी 18 दिसंबर को बिना किसी को बताए चुपचाप इंग्लैंड से भारत लौट आया था। उसकी वापसी की जानकारी सिर्फ उसके करीबी दोस्त पंकज को थी। पुलिस का कहना है कि दोनों ने मिलकर ग्रामीणों और रिश्तेदारों से उसकी मौजूदगी छिपाकर रखी।

दूसरी जाति की महिला से रिश्ते के विरोध से तनाव

पुलिस अधिकारी राकेश कुमार के मुताबिक गोमित का मां से काफी समय से झगड़ा चल रहा था। उसकी मां उसके व्यवहार से नाराज रहती थीं। उसे समझाने की कोशिश करती थीं। जब गोमित की मां ने दूसरी जाति की महिला के साथ उसके रिश्ते का विरोध किया तो घर में तनाव और बढ़ गया। पुलिस का कहना है कि इस बात को लेकर गोमित बहुत अधिक गुस्से में रहने लगा था। परिवार के लोग हालात संभाल नहीं सके, इसलिए उन्होंने गोमित को स्टडी वीजा पर इंग्लैंड भेज दिया। वहां रहते हुए उसने पढ़ाई की और नौकरी भी की। वैसे, पुलिस के अनुसार विदेश जाने के बाद भी उसके मन में मां के लिए गुस्सा कम नहीं हुआ था।

पानी की टंकी में फेंका शव

पुलिस के अनुसार, गोमित ने साजिश पहले से बना रखी थी। आरोप है कि वह गांव लौटा और पशुओं के बाड़े में छिपा रहा। उसी रात उसने मां पर हमला किया। उनके साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। इस हत्या को हादसा दिखाने के लिए उसने शव को पानी की टंकी में फेंक दिया। जांच में सामने आया है कि पंकज ने न सिर्फ गोमित के भारत लौटने की बात छिपाई, बल्कि हत्या से पहले और बाद में भी उसकी मदद करता रहा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 4 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

मामले की जांच जारी

पुलिस के मुताबिक मामले को सुलझाने में टेक्निकल सबूत अहम साबित हुए। एसपी के निर्देश पर बनाई गई विशेष जांच टीम (SIT) ने मोबाइल डेटा और लोकेशन, गांव में आने-जाने के पैटर्न और घटनास्थल की जांच के आधार पर पूरी घटना का क्रम दोबारा तैयार किया। पुलिस ने बताया कि रिमांड में आरोपियों से गहराई से पूछताछ की जाएगी। इसका उद्देश्य हत्या में इस्तेमाल हथियार को बरामद करना, साथी की भूमिका को क्लियर करना, पूरी वारदात की कड़ी को मजबूती से जोड़ना है। मामले में जांच जारी है।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान