गुजरात में ISIS से जुड़े 3 आतंकी गिरफ्तार, फोटो- सोशल मीडिया 
गुजरात

गुजरात में ISIS से जुड़े 3 आतंकी गिरफ्तार, बड़ा आतंकी हमला टला; हथियार भी बरामद

Gujrat ATS और केंद्रीय एजेंसियों ने ISIS से जुड़े तीन आतंकियों को एक गुप्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है। ये आतंकी हथियार बदलने गुजरात पहुंचे थे और हमले की बड़ी साजिश रच रहे थे।

प्रतीक पाण्डेय

3 ISIS Terrorists Arrested in Gujarat: गुजरात ATS को एक बड़ी सफलता मिली है। ATS और केंद्रीय एजेंसियों ने मिलकर ISIS से जुड़े दो अलग-अलग मॉड्यूल के तीन आतंकियों को पकड़ा है। ये तीनों एक साल से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में थे और राज्य में हथियार बदलने आए थे। उनकी गिरफ्तारी से एक बड़ी आतंकी साजिश विफल हो गई है।

गुजरात एटीएस (ATS) और केंद्रीय एजेंसियों ने मिलकर आतंकवाद के एक बड़े खतरे को सफलतापूर्वक टाल दिया है। गुजरात ATS ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ISIS से जुड़े तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया। ये तीनों आरोपी एक साल से भी ज्यादा समय से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में थे और इन्हें लगातार ट्रैक किया जा रहा था। इन आतंकियों को तब गिरफ्तार किया गया जब ये राज्य के अंदर दाखिल हुए थे, क्योंकि एजेंसियों को इनकी मूवमेंट और प्लान की सूचनाएं पहले से मिली थीं।

दो अलग-अलग मॉड्यूल से जुड़े थे तीनों आरोपी

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी ISIS नेटवर्क से जुड़े दो अलग-अलग मॉड्यूल का सक्रिय रूप से हिस्सा थे। यह ऑपरेशन दो अलग-अलग मॉड्यूल से जुड़े आतंकवादियों की गिरफ्तारी में सफल रहा।

हथियार बदलने गुजरात आए थे, पकड़ा गया पूरा ग्रुप

गिरफ्तार किए गए आतंकियों का मकसद किसी बड़े हमले की योजना को अंजाम देना था। सूत्रों के अनुसार, ये तीनों आतंकी राज्य में हथियार बदलने के लिए पहुंचे थे। गिरफ्तारी के बाद गुजरात एटीएस ने इनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं। एटीएस का दावा है कि उनकी गिरफ्तारी से देश में होने वाले एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को विफल कर दिया गया है।

इन आतंकियों की योजना गुजरात से हथियार लेकर देश के अन्य राज्यों में पहुंचने की थी। इस गुप्त ऑपरेशन के माध्यम से गुजरात ATS ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है।

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?