गुजरात बाढ़ में फंसी राधा यादव (सोर्स-सोशल मीडिया) 
गुजरात

बारिश और बाढ़ में फंसी ये इंडियन क्रिकेटर, सही समय पर पहुंच गई NDRF नहीं तो..!

गुजरात में बारिश और बाढ़ से हालात बदतर हो चुके हैं। आसमान से बरसी इस आफत में अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इतना ही नहीं इस आपदा की शिकार भारतीय महिला क्रिकेटर राधा यादव भी हो गईं थी, लेकिन एनडीआरएफ की टीम ने सही समय पर उन्हें सुरक्षित बचा लिया है।

अभिषेक सिंह

अहमदाबाद: गुजरात में बारिश और बाढ़ से हालात बदतर हो चुके हैं। आसमान से बरसी इस आफत में अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इतना ही नहीं इस आपदा की शिकार भारतीय महिला क्रिकेटर राधा यादव भी हो गईं थी, लेकिन एनडीआरएफ की टीम ने सही समय पर उन्हें सुरक्षित बचा लिया है। जिसके बाद राधा ने एनडीआरएफ को धन्यवाद भी कहा है।

गुजरात में इन दिनों बारिश के कारण हालात बहुत खराब हैं। अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच भारतीय महिला क्रिकेटर भी इस आपदा में फंस गई थी, लेकिन एनडीआरएफ की टीम ने समय रहते उसे बचा लिया। जिसके बाद महिला क्रिकेटर ने एनडीआरएफ का शुक्रिया भी अदा किया। दरअसल, बारिश थमने के बाद वडोदरा में विश्वामित्री नदी का तटबंध टूट गया और निचले इलाकों में पानी भर गया। जिसके कारण महिला क्रिकेटर बहुत बुरी स्थिति में फंस गई।

राधा ने किया NDRF का शुक्रिया

दरअसल, गुजरात के वडोदरा में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। जिसके बाद भारतीय महिला क्रिकेटर राधा यादव इस बाढ़ में बुरी स्थिति में फंस गई। राधा यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें बाढ़ का काफी पानी भरा हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा एनडीआरएफ के जवान भी बाढ़ में फंसे लोगों को बचाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में राधा यादव ने लिखा कि हम बहुत बुरी स्थिति में फंस गए थे। हमें बचाने के लिए एनडीआरएफ का बहुत-बहुत शुक्रिया।

इरफान पठान ने की अपील

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने भी वडोदरा में बिगड़ते हालात को लेकर लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। एक्स पर एक पोस्ट करते हुए इरफान ने वडोदरा के लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है।

गुजरात में बारिश से हालात बिगड़े

गुजरात में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते कई इलाकों में बाढ़ भी आ गई है। बारिश के चलते गुजरात में अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुजरात में भी बाढ़ के चलते काफी नुकसान हुआ है, वहीं एनडीआरएफ की टीम लगातार राहत कार्य में जुटी हुई है।

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम