अमित शाह सौजन्य-एक्स स्क्रीन ग्रैब
गुजरात

वडनगर में अमित शाह ने की सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, PM मोदी के जन्मदिन पर बाइकर्स रैली को दिखाई हरी झंडी

Amit Shah Vadnagar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर अमित शाह वडनगर पहुंचे और शर्मिष्ठा झील पर महा-आरती की। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 600 बाइकर्स को हरी झंडी दिखाई।

प्रिया जैस

Amit Shah in Gujarat: देशभर में गुरुवार (17, सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। गुजरात के वडनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ शर्मिष्ठा झील पर महा-आरती करने पहुंचे। मोदी के पैतृक गांव में 'सेवा संकल्प' अभियान की भी शुरुआत की जा रही है। इस दौरान डमरू की थाप और शंख की आवाज से परिसर गूंज उठा।

वडनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर शर्मिष्ठा तालाब में महाआरती में शामिल हुए।

युवाओं से 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र अपनाने की सलाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर कहा, "2047 तक 'विकसित भारत' के सपने को सच करने के लिए हमें ऐसे बहुत से युवाओं की जरूरत है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर, आने वाली तीन पीढ़ियों तक 'इंडिया फर्स्ट' (भारत सबसे पहले) के मंत्र को अपनाएं। पीएम मोदी ने 25 सालों से बिना एक भी दिन की छुट्टी लिए, लगातार देश की सेवा में खुद को समर्पित किया है। ऐसा एक भी दिन नहीं बीता जब उन्होंने लगातार 16 से 18 घंटे काम न किया हो।"

वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी बाइक यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा, "यह मेरा सौभाग्य है कि मैं पीएम मोदी के पैतृक गांव उनकी जन्मभूमि पर उनके जन्मदिन के दिन आया हूं। आज मैं हटकेश्वर महादेव के चरणों में पीएम के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। यहां से जल्द ही एक यात्रा शुरू होने वाली है।

'सेवा संकल्प अभियान' के तहत, यह यात्रा वडनगर से वाराणसी तक जाएगी। कुल 600 बाइकर्स 300 यहां से और 300 आज वाराणसी से सात राज्यों और कई गांवों से गुजरेंगे और पीएम की 25 साल की सेवा का संदेश फैलाएंगे। देश की आजादी के बाद से, किसी भी दूसरे राजनेता ने राज्य के नेता और राष्ट्रीय नेता के तौर पर लगातार 25 साल तक सेवा करने का रिकॉर्ड नहीं बनाया है।"

बाइकर्स रैली को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, डिप्टी सीएम हर्ष संघवी और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने वडनगर से वाराणसी तक एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। बाइकर्स सात राज्यों से गुजरेंगे और कई गांवों से होते हुए प्रधानमंत्री की 25 साल की सेवा का संदेश फैलाएंगे।

CBFC के नए पैनल में पंकज त्रिपाठी, सुनील शेट्टी और प्रीति जिंटा जैसे कई शख्सियत, नोटिफिकेशन जारी

PM Narendra Modi Birthday Live: वडनगर में अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की; देशभर से दी जा रही बधाई

Jaipur Election Result: जयपुर में री-पोलिंग वाले वार्डों में कांग्रेस ने मारी बाजी, BJP को लगा बड़ा झटका

यूपीआई पेमेंट पर फीस का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, गैजेट नोटिफिकेशन रद्द करने की मांग

PM Modi Birthday Special: 25 वर्षों की यात्रा के बाद अगला लक्ष्य विकसित भारत 2047, तोड़ते जा रहे कई रिकॉर्ड