गुजरात के वडोदरा में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी (सोर्स- स्क्रीनग्रैब/बीजेपी)
गुजरात

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

PM Modi Dhurandhar Entry: वडोदरा में पीएम मोदी का Gen-Z अंदाज वायरल! फिल्म धुरंधर के गाने पर उनकी ग्रैंड एंट्री ने युवाओं में जोश भर दिया। देखें एक्सक्लूसिव वीडियो।

मनोज आर्या

PM Modi Entry On Film Dhurandhar Song Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार, 8 सितंबर को गुजरात के वडोदरा और नवसारी के दौरे पर हैं। इसके बाद वह महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) में शामिल होंगे। वडोदरा में प्रधानमंत्री का अनोखा अंदाज देखा गया। जहां, हाल ही में आई बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'आरी-आरी' पर एंट्री ली।

प्रधानमंत्री के इस खास अंदाज को देख कार्यक्रम में मौजूद जेन-जी ने काफी समर्थन किया और मोदी-मोदी के नारे लगाए। इस कार्यक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वडोदरा को पीएम मोदी की बड़ी सौगात

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम से वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास परियोजनाओं का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने शहर के लोगों को ‘स्वच्छता से स्वागत’ कैंपेन में हिस्सा लेने के लिए बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले साथियों की ग्रोथ और पार्टनरशिप का जश्न है। यहां सब कुछ एक साथ आ रहा है। मैं आज आपके बीच विकसीत भारत की ओर इस सफर को और तेज करने आया हूं।

पीएम मोदी ने फिर किया 'सप्तधारा' का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि हर परिवार में स्वच्छता का वातावरण बन गया है। इस बार जब गणेशजी पधारेंगे तो सारे आशीर्वाद बरसेंगे। पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस वर्ष लाल किले से मैंने विकसित भारत के लिए संकल्प की सप्तधारा का आह्वान किया है। इस सप्तधारा में एक धारा गतिशक्ति की भी है। विकसित भारत के लिए हमें ऐसी कनेक्टिविटी चाहिए, जो सुगम भी हो और जमाने के हिसाब से जरा तेज भी हो।

युवाओं के सहारे राहुल गांधी पर निशाना

पीएम मोदी ने अप्रत्यक्ष रूप से राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, झूठ की गूंज से भरमाने वाले हर चौराहे पर मिल जाएंगे। भारत का नौजवान सच की हुंकार से चलता है, सच की हुंकार के साथ चलता है, सच की हुंकार के लिए चलता है। हमारे युवा साथी ये देख रहे हैं कि आज देश में सोलर हो, विंड हो, हाइड्रो हो, न्यूक्लियर हो, सारे सेक्टर पर सरकार कितने फोकस से काम कर रही है।

युवाओं से पीएम मोदी का खास अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं के लिए AI में काबिल होना भी उतना ही जरूरी है। हम चाहते हैं कि हमारी युवा पीढ़ी AI-रेडी हो, ऐसा नहीं है कि AI में काबिल लोगों की जरूरत सिर्फ IT सेक्टर तक ही सीमित है। इस स्किल सेट वाला कोई भी व्यक्ति खेती के लिए नए AI सॉल्यूशन बना सकता है, हेल्थकेयर सेक्टर के लिए टेक्नोलॉजी डेवलप कर सकता है, मैन्युफैक्चरिंग में प्रोडक्टिविटी बढ़ा सकता है, या रोबोटिक्स में स्टार्टअप शुरू कर सकता है।

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार

PM Modi Gujarat Visit Live: वडोदरा के बाद नवसारी पहुंचे पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं को उमड़ा हुजूम

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले- सच की हुंकार से चलाता है देश

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी, दिशा की बैठक समेत; बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा