पीएम नरेंद्र मोदी, फोटो- सोशल मीडिया 
गुजरात

दुनिया में चलेगी 'मेड इन इंडिया' ईवी, 'मेक फॉर वर्ल्ड' की ओर बढ़ रहा भारत, अहमदाबाद में बोले PM Modi

PM Narendra Modi ने अहमदाबाद के हंसलपुर में सुजुकी के पहले 'ई-विटारा' को झंडी दिखाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि अब दुनिया के देशों में जो ईवी चलेगी उसमें 'मेड इन इंडिया' लिखा होगा।

प्रतीक पाण्डेय

PM Moid Gujrat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब वैश्विक स्तर पर भारत 'मेक फॉर द वर्ल्ड' के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने बताया कि अब भारत में बनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) को 100 से अधिक देशों में निर्यात किया जाएगा। देश में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड मैन्युफैक्चरिंग की भी शुरुआत हो गई है। मारुति सुजुकी ने देश में ही निर्मित पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी “e-VITARA” का उत्पादन शुरू कर दिया है।

अहमदाबाद में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की सफलता की कहानी के बीज करीब 13 साल पहले बोए गए थे। 2012 में जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने मारुति सुज़ुकी को हंसलपुर में जमीन अलॉट की थी। उन्होंने कहा, "विजन तब भी आत्मनिर्भर भारत का था और मेक इन इंडिया का था। हमारे तब के प्रयास आज देश के संकल्पों को पूरा करने में इतनी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।"

इकोसिस्टम में बैटरी सबसे महत्वपूर्ण घटक: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, "इलेक्ट्रिक वाहनों के इकोसिस्टम में बैटरी सबसे महत्वपूर्ण घटक है। कुछ साल पहले तक भारत पूरी तरह से बैटरियों के लिए आयात पर निर्भर था। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण को मजबूत करने के लिए भारत में भी बैटरी उत्पादन शुरू करना जरूरी था। इसी दृष्टिकोण के साथ हमने 2017 में टीडीएसजी बैटरी प्लांट की नींव रखी। इस कारखाने में, तीन जापानी कंपनियां मिलकर बैटरी सेल का निर्माण करेंगी। यह स्थानीयकरण हमारे आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को नई ताकत देगा।"

दरअसल, आज पीएम नरेंद्र मोदी ने मारुति कंपनी की पहली बैटरी इलेक्ट्रिक SUV “ई-विटारा” को हरी झंडी दिखाकर लॉन्च किया। मारुति सुजुकी ने देश में ही निर्मित पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी “e-VITARA” का उत्पादन शुरू कर दिया है। ये मॉडल भारत के साथ जापान और यूरोप सहित 100 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा।

सभी राज्यों से पीएम ने की अपील

प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों से आग्रह किया कि वे इस मौके का लाभ उठाएं। पीएम ने कहा, "मैं सभी राज्यों को निमंत्रण देता हूं कि आइए रिफॉर्म की स्पर्धा करें, प्रो-डेवलपमेंट पॉलिसी की स्पर्धा करें, गुड गवर्नेंस की स्पर्धा करें।" इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश का लक्ष्य है कि 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बने।

आईएएनएस इनपुट के साथ

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान

Mann Ki Baat: नशामुक्त युवा से लेकर भारतीय कला की वैश्विक पहचान तक, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

राहुल गांधी की अपील पर स्टालिन का जवाब, बोले- इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद करेगा