लिंबडी-राजकोट हाईवे हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
गुजरात

Road Accident: लिंबडी-राजकोट हाईवे पर डंपर में जा घुसी मिनी बस, दो महिलाओं समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत; 10 से ज्यादा घायल

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के लिंबडी-राजकोट हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें डंपर और मिनी ट्रैवलर की टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

अभिषेक सिंह

अहमदाबाद: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के लिंबडी-राजकोट हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें डंपर और मिनी ट्रैवलर की टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा मोरवाड़ गांव के पास पुल पर हुआ। जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही मिनी ट्रैवल्स को टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हादसे को लेकर पुलिस ने दी जानकारी

सब-इंस्पेक्टर जे.एन. चूड़ा थाने के गमारा ने बताया कि हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे लिंबडी तालुका के नवी मोरवाड़ गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। बंगाल के पर्यटकों का एक समूह टेंपो ट्रैवलर में यात्रा कर रहा था, तभी उनकी गाड़ी एक डंपर से टकरा गई।

मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल

अधिकारी ने बताया कि ये पर्यटक दीव और गिर जैसी जगहों से लौट रहे थे और दो दिन बाद अहमदाबाद से उनकी फ्लाइट थी। हादसे में दो महिलाओं और तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिले के सायला स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। गुजरात की अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कल कच्छ में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

बीते कल कच्छ में एक निजी बस और ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस में 45 से ज्यादा लोग सवार थे। 5 की मौत और 38 के घायल होने की खबर है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को बचाने में जुट गए। तुरंत पुलिस को फोन कर हादसे की जानकारी दी गई।

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम

रेलवे का बड़ा फैसला! ग्रुप टिकट के नियम बदले, जानें अब एक साथ कितनी सीटें बुक होंगी?