Kheda Police Crime Re-creation: गुजरात में लव ट्रैप और लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म के मामले बढ़ते नजर आ रहे है। गुजरात के खेड़ा ज़िले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 17 साल की नाबालिग हिंदू लड़की को तीन साल से ज़्यादा समय तक लगातार ब्लैकमेल किया गया और उसके साथ गैंगरेप किया गया। यह मामला 3 साल बाद सामने आया।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी परवेज़ खान पठान (23) ने सबसे पहले तो एक नाबालिग हिंदू लड़की को 'लव ट्रैप' में फंसाया। प्रेमजाल में फंसाने के बाद आरोपी ने लड़की के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। लड़की को ब्लैकमेल कर उसने और अपने दूसरे साथियों के साथ मिलकर उसका शोषण किया। यह वाक्या 2023 से चलता आ रहा है और यह सिलसिला हाल ही में रमज़ान के दौरान भी जारी रहा।
इस मामले में, स्थानीय पुलिस (Kheda Police) ने 8 आरोपियों परवेज़ खान पठान, माहिर खान पठान, फैज़ान खान पठान, तौफीक खान पठान, अयान खान पठान, मोइन खान पठान, मारूफ खान पठान और सलमान खान पठान को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, कि इन सभी की उम्र 19 से 26 साल के बीच है। वहीं, एक और आरोपी साहिल पठान अभी भी फरार है।
खेड़ा टाउन पुलिस स्टेशन (Kheda Police) में POCSO एक्ट और 'भारतीय न्याय संहिता' की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय पुलिस ने आज (19 अप्रैल) को इस पूरी घटना को फिर से रीक्रिएट किया। एसपी विजय पटेल ने घटनास्थल पर जाकर घटना को दोबारा से दोहराकर जांच की और किया। SP विजय पटेल ने इस मामले की पुष्टि की है और पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराई है। मामले की जांच अभी भी जारी है।
यह भी पढ़ें - अजमेर में दर्दनाक हादसा! 150 फुट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 3 लोगों की हुई मौत, 30 घायल
गुजरात में 'लव ट्रैप', ब्लैकमेलिंग और नाबालिगों के शोषण की बढ़ती घटनाएं गंभीर चिंता का विषय बन रही हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, सभी माता-पिता को सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही बच्चों और उनकी परेशानियों को जानना भी जरूरी हो गया है।