दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग (सोर्स- सोशल मीडिया) 
गुजरात

दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में धुआं दिखते ही मचा हड़कंप

Rajkot Airport News: दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। विमान में धुआं दिखने के बाद एहतियातन यह फैसला लिया गया।

अमन मौर्या

IndiGo Flight Emergency Landing In Rajkot: दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को कार्गो होल्ड एरिया में धुआं दिखने के बाद राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं। राजकोट एयरपोर्ट डायरेक्टर दिगंत बोराह ने इसकी जानकारी दी है। दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट का गुजरात के राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। राजकोट एयरपोर्ट डायरेक्टर दिगंत बोराह के अनुसार, फ्लाइट के कार्गो होल्ड एरिया में धुआं दिखने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

हवाई अड्डा प्राधिकरण अलर्ट

आपातकालीन लैंडिंग की सूचना मिलते ही हवाई अड्डा प्राधिकरण तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया है। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गई है। राजकोट हवाई अड्डे के रनवे पर आपातकालीन सेफ्टी प्रोटोकॉल को एक्टिव कर दिया गया है। इसके अलावा फायर डिपोर्टमेंट की कई गाड़ियां के साथ-साथ पानी के टैंकर भी हवाई अड्डे के रनवे पर तैनात कर दिया गया है।

फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित

एयरपोर्ट डायरेक्टर दिगंत बोराह ने बताया कि फ्लाइट के कार्गो होल्ड एरिया में धुआं दिखने की जानकारी मिलते ही राजकोट एयरपोर्ट अलर्ट हो गया और फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। यह एयरपोर्ट शहर से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित है। फ्लाइट में सवार सभी यात्री फिलहाल सुरक्षित हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी टीम के साथ हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। चिकित्सा दल और एम्बुलेंस भी तैयार रखा गया है।

एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित

राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट नंबर IGO1452 और A321 टाइप फ्लाइट के कार्गो होल्ड एरिया में धुआं देखा गया था। इसकी जानकारी मिलते ही पूरे एयरपोर्ट पर पूरी आपातकाल घोषित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, विमान में कुल 194 यात्री सवार थे। यह विमान दुबई से मुंबई जा रहा था।

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग