प्रतीकात्मक तस्वीर  
गुजरात

Gujarat Road Accident: गुजरात के बनासकांठा में तीन गाड़ियां एक साथ टकराई, 38 घायल

गुजरात के बनासकांठा में अंबाजी के पास एक बस समेत तीन वाहनों की टक्कर में 38 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया है।

विकास कुमार उपाध्याय

गांधीनगर : गुजरात से एक रोड हादसे की खबर आ रही है। गुजरात के इस सड़क हादसे में एक ही साथ तीन गाड़ियां टकरा गईं हैं, जिसमें दो छोटी गाड़ियां और एक बस शामिल हैं। इस हादसे में 30 से ऊपर लोग घायल की खबर सामने आ रही है।

गुजरात के बनासकांठा में अंबाजी के पास एक बस समेत तीन वाहनों की टक्कर में 38 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया है। दंता सरकारी अस्पताल के सिविल अधीक्षक डॉ. के.के. सिंह ने बताया इस बारे में बताया कि हमारे पास 32 घायल आए हैं। 6 की हालत गंभीर है और उन्हें पालमपुर रेफर कर दिया गया है। अभी और मरीज आ रहे हैं। यह घटना अंबाजी और दांता के बीच हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार एक लग्जरी बस और दो वाहन पलट गए।

यहां देखिए वीडियो 

आपको बता दें कि बीते सोमवार को गुजरात के बनासकांठा में इसी तरह का एक और सड़क हादसा होने की खबर सामने आई थी। उस सड़क हादसे में तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। तीर्थयात्रियों को अंबाजी मंदिर से लेकर लौट रही एक निजी बस के पलट जाने से तीन लोगों की मौत और 30 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय