Earthquake(प्रतीकात्मक तस्वीर0 
गुजरात

गुजरात में कांपी धरती, कच्छ में महसूस हुए भूकंप के झटके

गुजरात के कच्छ जिले में भूकंप के तीज झटके महसूस हुए हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक किसी भी तरह के नुकसान और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

राहुल गोस्वामी

कच्छ: गुजरात से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां कच्छ जिले में भूकंप के तीज झटके महसूस हुए हैं। खबरों के मुताबिक, यह भूकंप आज गुरुवार सुबह करीब 3 बजकर 54 मिनट पर आया था। इस भूकंप की तीव्रतारिएक्टर स्केल पर 4 बताई जा रही है। वहीं इसका केंद्र बिंदु कच्छ के खावडा से करीब 47 किलोमीटर उत्तर पूर्व में होना बताया गया है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान और किसी के हताहत होने की कोई भी खबर नहीं है।

जानकारी दें कि, इसका पहले बीते 23 सितंबर को भी गुजरात के कच्छ जिले में 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब मामले पर गांधीनगर स्थित ISR ने कहा था कि भूकंप सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर दर्ज किया गया था और इसका केंद्र रापर के 12 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में था। ISR ने यह भी कहा था कि इस महीने राज्य के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में अब तक चार बार तीन तीव्रता से अधिक का भूकंप महसूस किया गया है।

आखिर क्यों और कैसे आते है भूकंप?

दरअसल हमारी पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं, जिसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहा जाता है। मिली जानकारी के अनुसार, पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स हमेशा घूमती रहती हैं, जिसके आपस में टकराने पर पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू हो जाता है। अब जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती हैं तो तब भूकंप के झटके महसूस होते हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज