Representative Image 
गुजरात

गुजरात के कच्छ में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई तीव्रता

आसिफ सईद

अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) के कच्छ (Kutch) जिले में मंगलवार को सुबह 3.4 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) महसूस किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला प्रशासन ने बताया कि इससे किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान की कोई खबर नहीं है।

गांधीनगर स्थित भूकंप अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने बताया कि भूकंप का झटका सुबह सात बजकर 50 मिनट पर दर्ज किया गया और इसका केंद्र जिले में रापड़ से 19 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण - पश्चिम में था। आईएसआर के मुताबिक, भूकंप सतह से 21.7 किलोमीटर की गहराई पर आया।

उल्लेखनीय है कि गत दो सप्ताह में भूकंप के 3.4 तीव्रता के तीन झटके जिले में महसूस किए जा चुके हैं। कच्छ जिला भूकंप के लिहाज से ‘अति संवेदनशील' जोन में आता है। जनवरी 2001 में आए भूकंप से जिले में भारी तबाही मची थी और करीब 13,800 लोगों की मौत हुई थी जबकि 1.67 लाख लोग घायल हुए थे। 

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात