प्रमोद सावंत (सोर्स: एक्स@DrPramodPSawant) 
गोवा

गोवा BJP में अंदरूनी कलह, सीएम प्रमाेद सावंत और मंत्री राणे को हाईकमान ने किया दिल्ली तलब

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे को भारतीय जनता पार्टी आलाकमान ने सोमवार को नई दिल्ली तलब किया।मुख्यमंत्री सावंत और मंत्री राणे को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के लिए बुलाया है।

आकाश मसने

पणजी: गोवा के मुख्यंत्री प्रमोद सावंत और मंत्री विश्वजीत राणे को पार्टी हाईकमान ने दिल्ली तलब किया हैं। गोवा बीजेपी के अंदरूनी कलह उजागर हो गई है। मंत्री राणे के बयान के बाद शुरू हुई गोवा बीजेपी की कलह के बाद अब सीएम और मंत्री का दिल्ली दौरा गोवा में सबकुछ ठीक नहीं होने के तरफ इशारा कर रहा है। कहा जा रहा है कि गोवा में मंत्री राणे के बयान के बाद से सीएम सावंत और मंत्री में विवाद शुरू हो गया था। जिसे शांत करने के लिए बीजेपी हाईकमान ने दोनों को दिल्ली तलब किया हैं।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे को भारतीय जनता पार्टी आलाकमान ने सोमवार को नई दिल्ली तलब किया। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री सावंत और मंत्री राणे को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के लिए बुलाया है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उनके दिल्ली दौरे के बारे में मीडिया के सामने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया लेकिन पार्टी नेताओं द्वारा उन्हें तलब किए जाने की अटकलों को नहीं नकारा। ऐसे में सियासी गलियारों में इस दौरे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हैं।

मंत्री राणे के बयान के बाद शुरू हुआ विवाद

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली में मुलाकात के कारणों का खुलासा नहीं किया। लेकिन सियासी पंडितों का मानना है कि यह दौरा हाल ही में गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के बयान के बाद उठे अदंरूनी कलह को लेकर है।

बता दें कि मंत्री विश्वजीत राणे ने एक जनसभा में कहा था कि राज्य में कम से कम 22,000 बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। मुख्यमंत्री सावंत ने मंत्री राणे के बयान पर टिप्पणी से इनकार किया लेकिन सीएम ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के प्रदान करने के लिए पर्याप्त अवसर मुहैया कराएगी।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध