सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर पूरी तरह फेक है। 
फैक्ट चेक

Fact Check : ईरान पर हमले के लिए अमेरिका ने मांगी भारत से मदद? सरकार ने वायरल पोस्ट को बताया फेक

India Helps US Fake News : विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर वायरल उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका ने भारत से ईरान पर हमले के लिए मदद मांगी है।

हितेश तिवारी

India Helps US Against Iran Fact Check : सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अमेरिका ने भारत से ईरान पर हमले के लिए सैन्य मदद मांगी है। अमेरिका ‘LEMOA’ यानी लॉजिस्टिक्स एक्सचेंज मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट के तहत भारत की सैन्य सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकता है।

पोस्ट में यह भी कहा गया कि पश्चिमी भारत, खासकर कोंकण तट के पास, किसी अमेरिकी सैन्य जहाज की तैनाती की योजना बन रही है, जिसे ईरान-अमेरिका तनाव से जोड़ा गया।

विदेश मंत्रालय ने वायरल दावे को फर्जी बताया

विदेश मंत्रालय ने पोस्ट शेयर कर इसे ‘झूठा और मनगढ़ंत’ बताया। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही ऐसी भ्रामक खबरों से सतर्क रहें और बिना पुष्टि के इन्हें साझा न करें।

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि LEMOA केवल एक लॉजिस्टिक्स समझौता है, जिसके तहत दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे की सुविधाओं का इस्तेमाल ईंधन भरने, मरम्मत और आपूर्ति जैसी जरूरतों के लिए कर सकती हैं, वह भी निर्धारित शर्तों और भुगतान के आधार पर।

इसका किसी भी तरह के सैन्य हमले से कोई संबंध नहीं है। सरकार की ओर से जारी बयान के बाद यह साफ हो गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर पूरी तरह फेक है और लोगों को ऐसी जानकारी पर भरोसा करने से बचना चाहिए।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा