जुबीन गर्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

हत्या की साजिश के नए सुराग! जुबीन गर्ग मौत केस में जांच तेज, CID ने पूर्व मैनेजर से की पूछताछ

Zubeen Garg Death Case: असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत का मामला अब और पेचीदा होता जा रहा है। CID की टीम ने उनके पूर्व मैनेजर तरसेम मित्तल से पूछताछ की। जिससे अब कई नए सवाल खड़े हो गए हैं।

स्नेहा मौर्या

Zubeen Garg Death Cid Investigation: असम के दिग्गज गायक जुबीन गर्ग की मौत को लेकर अब जांच और गहराई तक जा चुकी है। असम पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (CID) की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने जुबीन के पूर्व मैनेजर तरसेम मित्तल से लंबी पूछताछ की है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सिंगापुर में हुई जुबीन की रहस्यमयी मौत के पीछे कोई साजिश तो नहीं थी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सिंगापुर के मृत्यु प्रमाण पत्र में उनकी मौत का कारण “डूबना” बताया गया था, लेकिन असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने स्पष्ट किया था कि यह मात्र एक दुर्घटना नहीं, बल्कि एक हत्या की साजिश हो सकती है। इस बयान के बाद सीआईडी ने जांच की रफ्तार और बढ़ा दी है।

पुराने मैनेजर तरसेम मित्तल से CID ने की पूछताछ

एसआईटी ने जुबीन के पेशेवर और निजी जीवन दोनों पहलुओं की गहन जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि उनके पुराने मैनेजर तरसेम मित्तल से इसीलिए पूछताछ की गई क्योंकि उन्होंने लंबे समय तक जुबीन गर्ग के प्रोफेशनल डील और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन संभाले थे। यही नहीं, उन्होंने अपने बाद सिद्धार्थ शर्मा को मैनेजर के रूप में सिफारिश करके टीम में शामिल कराया था।

वर्तमान में सिद्धार्थ शर्मा न्यायिक हिरासत में हैं और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच अधिकारियों को शक है कि मित्तल और शर्मा के बीच की बातचीत या पुराने लेन-देन जुबीन की मौत के रहस्य को सुलझाने में मदद कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, जुबीन गर्ग का दो बार पोस्टमॉर्टम हुआ। पहली बार सिंगापुर में और दूसरी बार गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में। दोनों रिपोर्ट अब CID और उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग के पास हैं।

स्कूबा डाइविंग से सिंगर की हुई थी मौत

गौर करने वाली बात ये है कि जुबीन सितंबर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में शामिल होने के लिए सिंगापुर गए थे। लेकिन कार्यक्रम से एक दिन पहले, 19 सितंबर को स्कूबा डाइविंग के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। गुवाहाटी में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। फिलहाल अब CID की यह पूछताछ इस केस में एक नया मोड़ ला सकती है, क्योंकि हर कोई जानना चाहता है कि ये जुबीन गर्ग की मौत एक हादसा थी या साजिश।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

38 ठिकानों पर छापेमारी: 1,424 बैंक खाते फ्रीज, 100 करोड़ के लेनदेन का खुलासा; जाने क्या है ऑपरेशन ट्राइडेंट?

महाराष्ट्र के शबरी नेचुरल्स को मिला जापान का ग्लोबल गुड डिजाइन अवॉर्ड, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया