जुबिन गर्ग जन्मदिन स्पेशल  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

3 साल की उम्र से चढ़ा था संगीत का जुनून, असम के इस सितारे को याद कर भावुक हुए सीएम हिमंता बिस्वा शरमा

Zubeen Garg Birthday: या अली गाने से देशभर में लोकप्रिय हुए जुबिन गर्ग ने असमिया संगीत को नई पहचान दिलाई। जानें उनका बचपन, संगीत का सफर, बॉलीवुड करियर और फिल्मी योगदान।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • या अली से बॉलीवुड में छाए जुबिन गर्ग, असम की संस्कृति से हमेशा जुड़े रहे

  • 3 साल की उम्र में शुरू किया गायन, 1992 में आया पहला एल्बम अनामिका

  • जन्मदिन पर सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने किया याद, जुबिन क्षेत्र को मंजूरी

Zubeen Garg Birthday Special Assam Music Journey: इमरान हाशमी की फिल्म गैंगस्टर के मशहूर गाने या अली से पहचान बनाने वाले सिंगर जुबिन गर्ग का आज जन्मदिन है।

इस गाने से बॉलीवुड में अपना नाम कमाने वाले सिंगर जुबिन की कहानी किसी एक हिट गाने तक लिमिटेड नहीं थी।

जुबिन गर्ग असम के वो कलाकार रहे हैं, जिनकी यादें आज भी असम के लोगों के मन में बसती है।

बॉलीवुड में नाम हासिल करने के बाद भी जुबिन ने अपनी भाषा, संस्कृति और संगीत से अपने रिश्ते को हमेशा मजबूती से रखा। उन्होंने असमिया लोकगीतों से लेकर रॉक और पॉप संगीत तक हर तरह के गानों में अपनी अलग पहचान बनाई।

असम के सीएम ने किया जुबिन गर्ग को याद

असम के सीएम हिमंता बिस्वा शरमा ने जुबिन गर्ग के जन्मदिन पर उन्हें याद किया। असम के सीएम ने एक्स पर लिखा कि उनकी 53वीं जयंती पर, असम न सिर्फ़ एक महान कलाकार को याद कर रहा है, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति को भी जो अपने संगीत के ज़रिए लाखों लोगों का परिवार बन गया। असम में ज़ुबीन के लिए जो प्यार है, वह हमारी धरती के हर कोने में गूंजता रहेगा। जन्मदिन मुबारक हो, ज़ुबीन!

जुबिन क्षेत्र को लेकर कही बड़ी बात

असम के सीएम हिमंता बिस्वा शरमा ने एक्स पर लिखा कि हमारे #BelovedZubeen के जन्मदिन पर, मैंने ज़ुबीन क्षेत्र पर काम के पहले फ़ेज़ को मंज़ूरी दी, एक ऐसी जगह जो आने वाली पीढ़ियों के लिए उनकी यादों और विरासत को ज़िंदा रखेगी।

आज है जुबिन का जन्मदिन

असम के इस सितारे जुबिन गर्ग का जन्म 18 नवंबर 1972 को मेघालय के तुरा में हुआ था। जुबिन के पिता मोहिनी मोहन बोरठाकुर सरकारी अधिकारी होने के साथ-साथ लेखक और गीतकार भी थे, जबकि उनकी मां इली बोरठाकुर गायिका थीं। बचपन से घर में संगीत और साहित्य के माहौल में पढ़े-बढ़े जुबिन भी संगीत के प्रति आकर्षित होने लगे। नतीजतन सिर्फ 3 साल की उम्र में ही जुबिन ने गाना गाना शुरू कर दिया था। उनकी मां उनकी पहली म्यूजिक टीचर थी। इसके अलावा उन्होंने पंडित रॉबिन बनर्जी से करीब 11 साल तक तबला सीखा और गुरु रमणी राय से असमिया लोक संगीत की बारीकियां समझीं।

कम उम्र में ही शुरू हो गया था संगीत का सफर

जुबिन का संगीत सफर कम उम्र में ही शुरू हो गया था। साल 1992 में उनका पहला असमिया एल्बम अनामिका रिलीज हुआ। इस एल्बम ने पूर्वोत्तर भारत में उन्हें पहचान दिलाई। इसके बाद माया, आशा, जुनाकी मोन और एक्सोपुनोर शूर जैसे एल्बमों से उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई। उस समय असमिया संगीत में उनकी आवाज युवाओं के बीच काफी पसंद की जाने लगी थी। वह सिर्फ गायक नहीं थे, बल्कि गाने लिखने और उनकी धुन तैयार करने में भी रुचि रखते थे।

लतीफ भट को ढेर किए जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा बलों की तारीफ, कहा-ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल दिखा

QUAD समिट में पीएम मोदी ने जमीन से उठाया तिरंगे वाला मार्कर, ट्रंप बोले- सेव इट; VIDEO वायरल

शिवसेना नेताओं ने सोनिया गांधी की किताब फाड़ी, संजय निरुपम और शाइना एनसी ने की महाराष्ट्र में बैन की मांग

CM योगी दोनों कानों में कितने ग्राम के सोने के कुंडल पहनते हैं? जानें उनकी असली कीमत

क्या अब SpiceJet भी बंद हो जाएगा, एयरलाइन के सामने मंडरा रहा गहरा आर्थिक संकट