जिद्दी गर्ल्स ट्रेलर: मटिल्डा हॉउस का कड़वा सच उजगार करने आई नई सीरीज 
मनोरंजन

Ziddi Girls Trailer Review: ट्रेलर देखा नहीं जा रहा, सीरीज कैसे देखी जाएगी? दर्शक पूछ रहे सवाल

प्राइम वीडियो की नई सीरीज जिद्दी गर्ल्स का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे देखकर दर्शकों का रिएक्शन सामने आया है। वह कह रहे हैं ट्रेलर देखा नहीं जा रहा है, तो सीरीज कैसे देखी जाएगी।

अनिल सिंह

Ziddi Girls Trailer: जिद्दी गर्ल्स का ट्रेलर जारी हो चुका है। प्राइम वीडियो की यह नई सीरीज 27 फरवरी से प्रीमियर होने वाली है। ट्रेलर में मटिल्डा हाउस की कड़वी सच्चाई को दिखाया गया है। पहले यहां बच्चे अच्छा नागरिक बनने के लिए पहुंचते थे, लेकिन अब यहां कुछ और ही चल रहा है। दरअसल ट्रेलर में एडल्ट कंटेंट की भरमार दिख रही है। भद्दी भाषा का भी इस्तेमाल खूब किया गया है, यही कारण है कि ट्रेलर देखने के बाद दर्शक यह पूछ रहे हैं कि ट्रेलर ही नहीं देखा जा रहा है, तो वेब सीरीज लोग कैसे देख पाएंगे। इसमें अश्लीलता भरी हुई है।

वेब सीरीज की कहानी मटिल्डा हाउस कॉलेज के हॉल से शुरू होती है, जो कॉलेज की दुनिया और हॉस्टल में रह रही लड़कियों की अलग-अलग कहानी को दिखाता है। इन कहानियों में लड़कियों के संघर्ष को दिखाया गया है। सीरीज की निर्देशक शोनाली बोस का कहना है कि जिद्दी गर्ल्स सिर्फ कॉलेज ड्रामा नहीं है, बल्कि यह आज की युवा महिलाओं की असली कहानी है।

इस कहानी को काफी रिसर्च के बाद लिखा गया है। हर किरदार पर बहुत मेहनत की गई है। सीरीज को बनाने के लिए पर्दे के पीछे की गई मेहनत कितना रंग लाती है यह आने वाले वक्त में पता चलेगा। लेकिन इसका ट्रेलर दर्शकों को कम पसंद आया है, सीरीज पसंद आती है या नहीं यह देखना वाकई दिलचस्प होगा।

प्राइम वीडियो की नई वेब सीरीज जिद्दी गर्ल्स की तुलना 'फोर मोर शॉट्स' सीरीज से हो रही है, जिन्हें फोर मोर शॉट्स सीरीज पसंद आई थी उनके लिए जिद्दी गर्ल्स एक बेहतरीन सीरीज साबित हो सकती है यह कहा जा रहा है। प्राइम वीडियो पर जिद्दी गर्ल्स वेब सीरीज 27 फरवरी से प्रीमियर होने वाली है। मेकर्स को इस सीरीज से काफी उम्मीदें हैं। अब देखना यह होगा कि यह सीरीज दर्शकों का दिल जीत पाने में कामयाब होती है या नहीं।

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य

Pargat Singh: पूरी लगन से करूंगा सेवा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही बोले परगट सिंह, पार्टी का जताया आभार

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, चार लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस