युजवेंद्र चहल तानिया चटर्जी विवाद (सौ. सोशल मीडिया ) 
मनोरंजन

‘क्यूट मैसेज’ से शुरू हुए विवाद ने पकड़ी तूल, Yuzvendra Chahal ने इस एक्ट्रेस पर किया मानहानि का केस

Cricketer Yuzvendra Chahal और एक्ट्रेस तानिया चटर्जी के बीच ‘क्यूट मैसेज’ से शुरू हुआ विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। तानिया ने दावा किया है कि चहल ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है।

अपूर्वा नायक

Yuzvendra Chahal Taniya Chatterjee Defamation Case: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस तानिया चटर्जी के बीच चल रहा विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल इस मामले ने अब नया रूप ले लिया है, जिससे यह और अधिक चर्चा में आ गया है।

विवाद की शुरुआत तब हुई जब तानिया चटर्जी ने एक बातचीत के दौरान दावा किया कि युजवेंद्र चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ‘क्यूट’ कहा था। यह बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और मामला सुर्खियों में आ गया।

Yuzvendra Chahal ने किया डिफेमेशन केस

हाल ही में सामने आए एक वीडियो में तानिया ने कहा कि चहल ने उनके खिलाफ मानहानि (डिफेमेशन) का केस दर्ज कराया है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि केस कितनी राशि का है। इस दावे के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

ट्रोलिंग से परेशान एक्ट्रेस

तानिया ने यह भी कहा कि इस विवाद के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस पूरे मामले में उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है, जबकि चहल पर उतनी प्रतिक्रिया नहीं हो रही।

वीडियो हटाने के लिए आया मैसेज

एक्ट्रेस के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद Yuzvendra Chahal की टीम की ओर से उन्हें वीडियो हटाने के लिए संदेश भी भेजा गया था। इससे विवाद और बढ़ गया और लोगों की दिलचस्पी इस मामले में बढ़ती गई।

2023 के मैसेज से जुड़ा विवाद

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला 2023 में भेजे गए एक मैसेज से जुड़ा है, जो अब जाकर सार्वजनिक चर्चा का विषय बना है।

सोशल मीडिया पर तेज बहस

इस विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस जारी है। फैंस और यूजर्स दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। आने वाले समय में यह मामला और क्या मोड़ लेता है, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं