फैंस को झटका! ‘Hera Pheri 3’ फिलहाल ठंडे बस्ते में, Akshay Kumar ने कहा- अभी नहीं बन रही फिल्म

‘हेरा फेरी 3’ को लेकर फैंस के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है। Akshay Kumar ने साफ कर दिया है कि फिलहाल फिल्म नहीं बन रही और अगले एक साल तक इसकी शुरुआत भी संभव नहीं है।
hera-pheri-3-update-akshay-kumar-film-delay-not-starting
हेरा फेरी 3 (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Hera Pheri 3 Akshay Kumar News Update: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक हेरा फेरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। इस खबर से हेरा फेरी सीरीज के फैंस को तगड़ा झटका लग सकता है।

हेरा फेरी 3 को लेकर पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियां सुनने को मिल रही है। लगातार खबरें हैं कि जल्द ही हेरा फेरी 3 बनने वाली है, लेकिन अब अक्षय कुमार ने इसको लेकर कुछ अहम जानकारी साझा की है। इससे पहले हेरा फेरी की दोनों सीरीज में अहम भूमिका निभाने वाले परेश रावल की कास्टिंग को लेकर भी बवाल हुआ था। हालांकि बाद में उस इश्यू को सॉल्व कर लिया गया था और वे फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गए थे।

Akshay Kumar ने तोड़ी हेरा फेरी 3 पर चुप्पी

हाल ही में हेरा फेरी के मुख्य किरदार निभानेवाले अक्षय कुमार ने इस फिल्म को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है, जिससे उनके फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। अक्षय कुमार ने कहा है कि हेरा फेरी 3 अभी नहीं बन रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान Akshay Kumar ने कहा है कि, " फिलहाल अभी तो हेरा फेरी 3 नहीं बन रही है। हम जानते है इससे लाखों लोगों को झटका लगा है, लेकिन कोई बात नहीं हम वेलकम 3 के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है।

सुनील शेट्टी और परेश रावल को लेकर कही बड़ी बात

हेरा फेरी के बारे में जब Akshay Kumar से सवाल किया गया कि क्या अगले 1-2 साल ये फिल्म नहीं बनेगी, तो इसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि "अगले एक साल तक तो ये फिल्म नहीं बनेगी। " साथ ही जब इस फिल्म के तीनों मेन लीड यानी परेश रावल, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार को लेकर बात सवाल पूछा गया कि क्या आप तीनों को एकसाथ साथ आने में दिक्कत आ रही है, तो इसे उन्होंने नकार दिया और कहा कि ऐसा नहीं है, वे तीनों वेलकम टू जंगल में साथ नजर आने वाले हैं।

आज भी दर्शकों के दिलों पर छायी है हेरा फेरी सीरीज

इस आइकॉनिक फिल्म के पहले दोनों पार्ट ने सफलतापूर्वक दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनायी थी। ये फिल्में आज भी ऑडियंस की फेवरेट क्लासिक क्लट फिल्मों में से एक है। यहीं कारण है कि फैंस को हेरा फेरी 3 का बेसब्री से इंतजाक है, हालांकि ये देखना होगा कि दर्शकों को इसके लिए कितना लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com