युजवेंद्र चहल ने आरजे महवश संग रिश्ते को किया कंफर्म 
मनोरंजन

RJ महवश संग युजवेंद्र चहल ने कंफर्म किया रिश्ता, बोले- इंडिया जान चुका है

युजवेंद्र चहल पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा के साथ हुए तलाक के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी डेटिंग की खबर को कंफर्म कर दिया है। उन्होंने कहा इंडिया जान चुका है।

अनिल सिंह

युजवेंद्र चहल बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा के साथ उनका तलाक, फिर आईपीएल के कुछ मैचेस और आखिरकार RJ महवश के साथ डेटिंग की खबर को लेकर वह सुर्खियों में बने हुए थे। इसी बीच उन्होंने महवश के साथ अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है। वह कपिल शर्मा के शो पर इस विषय पर बात करते हुए नजर आए हैं। आईए जानते हैं उन्होंने इस पर क्या कहा है।

युजवेंद्र चहल और आरजे महवश की डेटिंग की खबर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। इसी पर बात करते हुए युजवेंद्र चहल कपिल शर्मा के शो में नजर आए। आरजे महवश की अगर बात करें तो वह भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। युजवेंद्र चहल के साथ उनकी तस्वीर बीते कुछ समय से चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच युजवेंद्र चहल भी कपिल के शो में आरजे महवश पर किए गए कमेंट पर उत्तर देते हुए नजर आए।

कपिल शर्मा के शो में नवजोत सिंह सिद्धू ने युजवेंद्र चहल पर तंज कसा था, वह उनके ऊपर शायरी के साथ-साथ तंज करते हुए नजर आए। सिद्धू ने कहा, छोटा तीर गांव करेगा गंभीर, बहुत जबरदस्त चीज है यह। धोनी को गेंद कर देगा, चार विकेट निकाल देगा, जहां सब भाग खड़े होते हैं, वहां चहल खड़े रहते हैं। सवाल पैदा नहीं होता कि टीम बदले। चलो गर्लफ्रेंड एक आध बदल देता है। इस पर कपिल युजवेंद्र चहल के बचाव में नजर आए उन्होंने कहा, सिद्धू जी आपके टाइम पर इंस्टाग्राम नहीं था, नहीं तो आप भी पकड़े जाते। इस पर युजवेंद्र चहल ने भी रिजेक्ट किया और कहा कि अब इंडिया जान चुका है, 4 महीने। पहले कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि युजवेंद्र चहल ने आरजे महवश संग अपने रिश्ते अब मुहर लगा दी है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान