अभिरा और अरमान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: बुआ सा ने अरमान को दिखाया नीचा, अभिरा का खौल उठेगा खून, टूटेगा सब्र का बांध

YRKKH Upcoming Twist: स्टार प्लस के फेमस टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक नया और दिल दहला देने वाला ट्विस्ट आने वाला है, जहां साजिशों के चलते अरमान अपनी याददाश्त खो बैठेगा।

यति सिंह

YRKKH Upcoming Twist: टेलीविजन का सबसे फेमस और लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाला टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामे की पीक पर है। कहानी में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव ने दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधकर रखा है। मुख्य कलाकार अभिरा और अरमान की जिंदगी में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

जहां एक तरफ दोनों पहले से ही ऋषभ को पकड़ने की जद्दोजहद में जुटे हुए थे, वहीं इसी बीच अरमान की बिगड़ती सेहत ने अभिरा की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। वह अकेले ही अपनी दोनों बेटियों और पति की सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़ रही है। लेकिन इस बार दुश्मनों ने पीठ पीछे से जो वार किया है, उसने इस पूरे पोद्दार परिवार की नींव को हिलाकर रख दिया है।

बुआ सा की खतरनाक साजिश का शिकार हुआ पोद्दार परिवार

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की मेन विलेन बनकर उभर रही बुआ सा इस समय अरमान को बर्बाद करने पर तुली हुई हैं। बुआ सा लगातार दिशा के कान भर रही हैं और उसे अरमान के खिलाफ भड़का रही हैं। बुआ सा के इस बदले हुए रूप को देखकर दिशा भी असमंजस में थी, लेकिन आखिरकार उसने बुआ सा की गलत नियत में शामिल होने का फैसला कर लिया।

वहीं दूसरी तरफ, अरमान अंदर से बेहद टूट चुका है और अकेले में अपने आंसू बहा कर रो रहा है। अभिरा उसकी इस नाजुक हालत को पूरे परिवार से छिपा रही है ताकि घर में कोई नया झगड़ा न खड़ा हो। लेकिन बुआ सा की साजिशों के आगे अभिरा की सारी कोशिश फेल होने वाली है।

दिशा के आरोप से हिल गई कावेरी की दुनिया

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि बुआ सा के बहकावे में आकर दिशा पूरे पोद्दार फैमिली के सामने एक बहुत बड़ा सफेद झूठ बोलेगी। दिशा रोते हुए नाटक करते हुए आरोप लगाएगी कि अरमान ने उस पर हाथ उठाया है। इस बात को सुनते ही घर में सन्नाटा छा जाएगा।

लेकिन तान्या और अभिरा को अरमान पर पूरा भरोसा है, इसलिए वह दोनों इस आरोप को सिरे से नकार देंगी। हालांकि, पोद्दार परिवार की मुखिया कावेरी इस बात से बेहद नाराज हो जाएंगी। कावेरी खानदान की प्रतिष्ठा को बचाने के लिए अरमान को कहेगी कि उसे हर हाल में दिशा से माफी मांगनी होगी।

अस्पताल में खुला जिंदगी का सबसे कड़वा सच

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में तनाव और विवाद के इस माहौल में अचानक अरमान बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ेगा। उधर घबराई हुई अभिरा फौरन अरमान को लेकर अस्पताल की तरफ भागेगी। एमरजेंसी वार्ड के बाहर अभिरा के आंसू थमने का नाम नहीं लेंगे।

कहानी में डॉक्टरों की जांच के बाद जब अरमान की रिपोर्ट सामने आएगी, तो वहां मौजूद हर शख्स के होश उड़ जाएंगे। डॉक्टर बताएंगे कि गहरे सदमे की वजह से अरमान अपनी याददाश्त खो चुका है। जब अरमान होश में आएगा, तो वह अभिरा और बेटियों को भी पहचानने से इनकार कर देगा।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता