शादी के दिन अरमान हो जाएगा गायब (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

YRKKH Upcoming Twist:शादी से पहले लापता हुआ अरमान, अभिरा की शादी के दिन आया नया ट्विस्ट

YRKKH Twist: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा की शादी के दिन उसकी जिंदगी पर ग्रहण लगने वाल है। शादी के ठीक पहले अरमान के गायब हो जाने से कहानी में आने वाला है एक और बड़ा ट्विस्ट

यति सिंह

YRKKH Upcoming Twist Alert: स्टार प्लस के मोस्ट पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों काफी धमाकेदार एपिसोड में एंट्री करने वाला है। सीरियल में अरमान और अभिरा की शादी का ट्रैक चल रहा है। जिसे लेकर दर्शक बड़े एक्साइटेड है। लेकिन सीरियल की कहानी में एक नया ट्विस्ट आने वाला है। जिसके कारण फैंस के मन में ये बड़ा सवाल खड़ा हो गया है, कि अरमान-अभिरा की शादी सच में होगी या नहीं? क्या अरमान और अभिरा की खुशियों पर किसी की नजर तो नहीं लगने वाली है?

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में ड्रामा तो तब शुरू होता है, जब अभिरा और अरमान की शादी से पहले पोद्दार फैमिली में अभिरा की ब्राइडल शावर की पार्टी की जाती है। इस जश्न के कारण घर का माहौल बहुत खुशनुमा है। पोद्दार फैमिली के सब लोग दुल्हन बनी अभिरा को प्यार और तोहफे दे रहे है।

अरमान की मां ने अभिरा को मारा ताना

वहीं इसी जश्न के बीच अरमान की मां विद्या भी अभिरा को शगुन देती है। लेकिन विद्या का ये तोहफा अभिरा के लिए एक कड़वाहट भरा उपहार होता है। विद्या अभिरा को उसकी तीसरी शादी के लिए सबके सामने ताना मारती है और कहती है, अभिरा अरमान के साथ अपनी तीसरी शादी करने जा रही है।

शादी से पहले ही गायब हुआ अरमान

सीरियल में जैसे-जैसे शादी का मुहूर्त पास आता है। सीरियल का ड्रामा एक लेवल और बढ़ जाता है। शादी के दिन अभिरा दुल्हन बनकर बैठी है, लेकिन शादी से पहले ही अरमान मंडप से गायब हो जाता है। अरमान को आने में इतना समय देख कर अभिरा की टेंशन और बढ़ने लगती है, और अभिरा घबरा जाती है। उसे समझ नहीं आता कि अरमान शादी से पहले कहा चला गया। लेकिन इसी बीच अभिरा के पास एक मैसेज आता है। और उस मैसेज में लिखा होता है, कि अरमान ने उसे किसी बड़े सरपराइज के लिए कोर्ट में बुलाया है।

शादी से पहले ही अभिरा की खुशियों पर लगा ग्रहण

सीरियल में अभिरा अरमान के नहीं होने की वजह से पहले से ही परेशान थी, लेकिन इसी बीच एक और नई मुसीबत आ जाती है। अभिरा की शादी से पहले ही उसकी साड़ी में आग लग जाती है। जिसके कारण पोद्दार फैमिली में इस तरह दुल्हन की ड्रेस का जलन अपशकुन माना जाता है।

तभी सीरियल में उस समय तान्या की एंट्री होती है, तान्या सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को संभाल लेती है। तान्या दुल्हन बनी अभिरा को तुरंत नई साड़ी गिफ्ट करती है। ताकि बाकी की रस्मों में कोई अड़चन ना आने पाए। लेकिन तान्या इस घटना के बाद अंदर तक हिली हुई है। उसे बार-बार अरमान की मां विद्या की बात याद आ रही है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता