आजीवन कारावास की सजा से टूटी अभीरा 
मनोरंजन

YRKKH Twist: आजीवन कारावास की सजा से टूटी अभीरा, जेल में केसरी करेगी टॉर्चर, अरमान खाएगा कसम

YRKKH Update: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नए एपिसोड में कहानी भावनाओं और ट्विस्ट से भरपूर दिखेगी। कोर्ट से बेल न मिलने पर अभीरा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाती है, जिससे वह टूटकर रोने लगती है।

सोनाली झा

YRKKH Spoiler: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को इमोशन और ड्रामा से भरपूर ट्विस्ट देखने को मिलेगा। कहानी अब उस मोड़ पर पहुंच गई है, जहां अभीरा की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। अदालत से बेल न मिलने के बाद उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाती है। यह खबर सुनकर अभीरा टूट जाती है और फूट-फूटकर रोने लगती है।

एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जेल जाने के बाद भी अभीरा के दिल और दिमाग में मायरा ही रहती है। वह कल्पना करती है कि मायरा उससे कह रही है कि वह एक बुरी मां है और उसकी वजह से गीतांजलि उससे दूर हो गई है। यह सुनकर अभीरा तड़प उठती है और रोते हुए मायरा को मनाने की कोशिश करती है कि उसने कोई अपराध नहीं किया और न ही अंशुमन की हत्या में उसका कोई हाथ है।

पोद्दार हाउस का माहौल

दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में मायरा अभीरा की वापसी का इंतजार कर रही होती है। जैसे ही कार का हार्न बजता है, सबको लगता है कि अभीरा वापस आ गई है। मायरा फूलों का गुलदस्ता लेकर बाहर आती है और कावेरी, विद्या को आरती की थाली लाने के लिए कहती है। लेकिन तभी कृष सबको सच बताता है कि अभीरा को आजीवन कारावास हो गया है। यह सुनकर पूरे घर का माहौल गमगीन हो जाता है और सभी की आंखों में आंसू आ जाते हैं। एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान दूर से यह सब देखकर भावुक हो जाता है। उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं और वह कसम खाता है कि वह अभीरा को हर हाल में जेल से निकालकर घर वापस लाएगा।

जेल में टॉर्चर की शुरुआत

जेल में अभीरा का पहला दिन बेहद मुश्किलों भरा होता है। यहां उसका सामना केसरी से होता है, जो उसे सबक सिखाने के लिए टॉर्चर करती है। केसरी उसके खाने की प्लेट छीन लेती है, उसमें से खाना खाती है और फिर उसी प्लेट में हाथ धो देती है। इतना ही नहीं, वह बाकी कैदियों को भी ऐसा करने के लिए कहती है और फिर अभीरा को सभी बर्तन धोने का आदेश देती है। केसरी धमकी देती है कि अगर अभीरा ने उसकी बात नहीं मानी, तो वह जया को बुरी तरह मारेगी। यह सुनकर अभीरा मजबूर होकर बेइज्जती सहती है और रोने लगती है।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते