अपमान से दुखी मायरा ने लिया बड़ा फैसला, अरमान-अभिरा को एनुअल डे में नहीं ले जाने को कहा 
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: फेक वीडियो पर फूटा कृष का गुस्सा, संजय फूफा सा से भिड़ेगी अभिरा

YRKKH में मायरा ने अभिरा-अरमान को एनुअल डे की गलत तारीख बताई। कृष ने वीडियो पर हंगामा किया। संजय फूफा सा ने अभिरा को माफी माँगने को कहा, पर अभिरा ने मना कर दिया।

अनिल सिंह

StartFragment

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस समय अभिरा (Abhira) और अरमान (Armaan) एक नई और बड़ी परेशानी का सामना कर रहे हैं। किसी ने उनका फेक प्राइवेट वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिससे पोद्दार हाउस की इज्जत उछल रही है। इस घटना से मायरा काफी उदास है, और अब उसे खुश करने की कोशिश में अभिरा और अरमान खुद नई मुसीबत में फंसने वाले हैं।

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मायरा को अपनी एक फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में जाना होता है, जिसके लिए वह परिवार के साथ मिलकर एक कार्ड बनाती है। परिवार के इस सहयोग से मायरा काफी खुश होती है, जिसे देखकर अभिरा और अरमान को भी शांति मिलती है।

मायरा ने अभिरा-अरमान के खिलाफ लिया फैसला

खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकती। मायरा को उसकी दोस्त पार्टी में आने से मना कर देती है, और दोस्त की माँ यह कहकर फोन काट देती है कि वे अब कभी फोन न करें। इस अपमान से भड़की मायरा एक बड़ा फैसला लेती है और अभिरा-अरमान को अपने स्कूल के एनुअल डे में नहीं ले जाने का फैसला करती है।

अभिरा से झूठ बोलेगी मायरा

शो में आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा, मायरा के एनुअल डे के लिए बहुत प्यार से ड्रेस बनाती है। लेकिन मायरा अपनी माँ को एनुअल डे पर साथ नहीं ले जाने के लिए अभिरा से झूठ बोलती है और उसे एनुअल डे की गलत तारीख बता देती है। वह अभिरा से ड्रेस लेकर चली जाती है ताकि वह अपनी माँ को अपने स्कूल के इवेंट पर नहीं ले जा पाए।

कृष ने उगला जहर, संजय से हुआ विवाद

पोद्दार हाउस में वीडियो को लेकर तनाव बढ़ रहा है। कृष अपने पापा संजय को अभिरा-अरमान के वीडियो पर आए गंदे कमेंट्स पढ़-पढ़कर दिखाता है और गुस्से में चिल्लाते हुए कहता है कि उनकी वजह से उनकी इज्जत नीलाम हो रही है। यह सुनकर संजय उसे चुप करवाता है, लेकिन कृष उल्टा अपने पिता पर ही भड़कने लगता है, क्योंकि संजय अभिरा-अरमान का पक्ष ले रहे होते हैं।

अरमान ने पढ़े गंदे कमेंट्स

दूसरी तरफ, विद्या को माधव और कावेरी को कियारा समझाती है, जब वे बार-बार वीडियो के कमेंट्स देख रहे होते हैं। इसके बाद अभिरा और अरमान अकेले में कुछ वक्त बिताने का फैसला करते हैं। अभिरा बाहर गार्डन में चली जाती है, लेकिन अरमान वहाँ नहीं आता। अरमान वीडियो के नीचे आ रहे गंदे कमेंट्स पढ़ने लग जाता है। अभिरा जब यह देखती है तो वह कुछ बोल नहीं पाती, पर दोनों का दर्द साफ झलकता है।

फूफा सा से उलझेगी अभिरा

शो में आगे देखने को मिलेगा कि संजय फूफा सा और अभिरा के बीच तीखी बहस होगी। संजय, अभिरा से दुनिया के सामने जाकर माफी माँगने के लिए कहेंगे, लेकिन स्वाभिमानी अभिरा माफी माँगने के लिए साफ मना कर देगी।

EndFragment

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज