'ये रिश्ता' में अरमान की वॉर्डन के डर से रूप बदलकर अभिरा को मनाने की कोशिश 
मनोरंजन

YRKKH Upcoming Twist: लड़की बनकर अभिरा के कमरे में आएगा अरमान, हॉस्टल में होगा बड़ा बवाल

YRKKH: अभिरा के पीरियड्स पेन में अरमान रूप बदलकर राजमा चावल लेकर पहुंचा होस्टल रूम। उसने अभिरा को पेडिक्योर किया। पोद्दार हाउस में विद्या-काजल का ड्रामा।

अनिल सिंह

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी ने एक नया मोड़ ले लिया है, जहाॅं अरमान और अभिरा एक बार फिर अपनी नई जिंदगी शुरू कर रहे हैं और कॉलेज लाइफ का मजा ले रहे हैं। अपनी रूठी हुई पत्नी अभिरा को मनाने और उसे फिर से अपनी जिंदगी में लाने के लिए अरमान तरह-तरह के पापड़ बेल रहा है। अपकमिंग एपिसोड्स में अरमान की ये रोमांटिक कोशिशें और भी ज्यादा मजेदार होने वाली हैं।

आगामी एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभिरा पीरियड्स के दर्द से काफी परेशान होगी और उसका राजमा चावल खाने का बहुत मन करेगा। यह बात अरमान को उसकी दोस्त मायरा से पता चलेगी। मायरा, अरमान को फोन करके अभिरा के लिए राजमा चावल बनाने को कहेगी। इसके बाद, अरमान अपने होस्टल के रूम में चुपके से राजमा चावल बनाने की तैयारी शुरू कर देगा।

अरमान की 'राजमा चावल' मुसीबत

हालांकि, अरमान के लिए राजमा चावल बनाना आसान नहीं होगा। उसे खाना बनाने में काफी परेशानी होगी और अपनी दोस्तों की मदद लेने के बावजूद सब कुछ खराब हो जाएगा। इसी बीच, होस्टल का वॉर्डन उसे पकड़ लेगा। एक तरफ अरमान मुश्किल में फंसा होगा, वहीं दूसरी तरफ अभिरा काफी चिड़चिड़ी हो रही होगी क्योंकि अरमान उसे फोन नहीं करता। वह अरमान के लापरवाह रवैये से परेशान होकर गुस्सा करेगी।

पोद्दार हाउस में विद्या-काजल का ड्रामा

पोद्दार हाउस में भी इस बीच एक नया ड्रामा देखने को मिलेगा। माधव घर आते ही मायरा से मिलेंगे और पूरा परिवार एक साथ खाना खाएगा। इस मौके पर, माधव अपनी बहन काजल के खाने की तारीफ करेंगे, जिससे उनकी पत्नी विद्या चिढ़ जाएगी और वहीं पर तमाशा खड़ा कर देगी। पारिवारिक माहौल में यह छोटा सा ड्रामा पोद्दार परिवार के रिश्तों में चल रहे तनाव को दर्शाएगा।

प्रिंसेस ट्रीटमेंट और पेडिक्योर

शो में आगे दिखाया जाएगा कि हार न मानते हुए, अरमान किसी तरह राजमा चावल बनाएगा और रूप बदलकर अभिरा के होस्टल के कमरे में घुस जाएगा। वह सवालों वाला सूट पहनकर आएगा, जिससे अभिरा उसे पहचान नहीं पाएगी। अरमान, अभिरा को शांत करवाएगा और उसे प्रिंसेस ट्रीटमेंट देगा। वह राजमा चावल के साथ फूल, चॉकलेट्स और टेडी बियर भी लाएगा। यह सब देखकर अभिरा बहुत खुश होगी। मस्ती के लिए, अरमान रूप बदलकर ही अभिरा का पेडिक्योर भी करेगा और उसे धीरे-धीरे छेड़ेगा। अभिरा और अरमान अपनी इस मस्ती को खूब एन्जॉय करते हैं, जो उनके रिश्ते में आई नई नजदीकी को दिखाएगा।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी