योगिता बाली (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

योगिता बाली ने 60 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, किशोर कुमार से टूटी शादी, फिर मिथुन चक्रवर्ती बने हमसफर

Yogeeta Bali Career: योगिता बाली ने 1971 में ‘परवाना’ से बॉलीवुड डेब्यू किया और 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 1976 में उन्होंने किशोर कुमार से शादी की, लेकिन दो साल बाद तलाक हो गया।

सोनाली झा

Yogeeta Bali Birthday Specia Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस योगिता बाली आज अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं। 13 अगस्त 1952 को मुंबई में जन्मीं योगिता ने 70 और 80 के दशक में अपनी खूबसूरती और अभिनय से पहचान बनाई। हालांकि, उनके फिल्मी करियर से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी ने सुर्खियां बटोरीं। उनकी जिंदगी में प्यार, शादी, तलाक और फिर एक ऐसा रिश्ता आया, जिसे उन्होंने परिवार के साथ आगे बढ़ाया।

योगिता बाली का जन्म एक फिल्मी परिवार में हुआ था। वह दिग्गज एक्ट्रेस गीता बाली की भतीजी हैं। ऐसे में बचपन से ही उनका जुड़ाव सिनेमा की दुनिया से रहा। साल 1971 में उन्होंने फिल्म ‘परवाना’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, देव आनंद, संजीव कुमार और सुनील दत्त जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया। योगिता ने अपने करियर में करीब 60 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया।

किशोर कुमार से हुई पहली शादी

फिल्मी करियर के दौरान योगिता बाली की जिंदगी में मशहूर गायक और अभिनेता किशोर कुमार की एंट्री हुई। साल 1976 में दोनों ने शादी कर ली। यह किशोर कुमार की तीसरी शादी थी, जबकि योगिता की पहली शादी थी। दोनों की शादी उस दौर में खूब चर्चा में रही। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। शादी के करीब दो साल बाद 1978 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद योगिता की जिंदगी में एक और बड़ा बदलाव आया।

मिथुन चक्रवर्ती के साथ शुरू हुआ नया सफर

किशोर कुमार से तलाक के अगले ही साल यानी 1979 में योगिता बाली ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से शादी कर ली। शादी के बाद योगिता ने धीरे-धीरे फिल्मों से दूरी बनानी शुरू कर दी। 1989 में आई ‘आखिरी बदला’ उनकी आखिरी फिल्मों में शामिल रही। मिथुन और योगिता की शादीशुदा जिंदगी भी कई बार सुर्खियों में रही। खासकर मिथुन का नाम एक्ट्रेस श्रीदेवी से जोड़े जाने की खबरों ने काफी चर्चा बटोरी। हालांकि, योगिता ने अपने परिवार को प्राथमिकता दी।

चार बच्चों की मां हैं योगिता

योगिता और मिथुन चक्रवर्ती के चार बच्चे हैं। उनके तीन बेटे महाक्षय, उश्मय और नमाशी हैं, जबकि बेटी का नाम दिशानी है। महाक्षय और नमाशी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। एक एक्ट्रेस के तौर पर पहचान बनाने के बाद योगिता बाली ने परिवार को प्राथमिकता दी और लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं। उनकी जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव आज भी बॉलीवुड की चर्चित फिल्मी कहानियों में शामिल हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज