मायरा ने अभिरा को मां मानने से किया इनकार  
मनोरंजन

YRKKH Twist: अभिरा को लगेगा झटका, मायरा उसे नहीं मानती अपनी मां

टीवी सीरियल Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के आज के एपिसोड में आप देखेंगे अभिरा के पांव तले जमीन खिसकने वाली है। मायरा ने उसे मां मानने से इनकार कर दिया है।

अनिल सिंह

StartFragment

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में आप देखेंगे अभिरा मायूसी के चरम सीमा पर पहुंचने वाली है। दरअसल मायरा ने अभिरा को मां मानने से ही इनकार कर दिया है। वह लाख कोशिश कर रही है, लेकिन मायरा अभिरा को अपनी मां मानने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है और यही कारण है कि वह बहुत ज्यादा परेशान हो गई है, जिसके बाद विद्या उसे समझता है कि वो मायरा का ख्याल रखेगी।

मायरा उदयपुर में अभिरा के साथ है। अभिरा उसके लिए पराठा बनाकर लाती है। लेकिन वह अभिरा के हाथ से पराठा खाने से भी मना कर देती है। इस बीच विद्या मायरा को समझाने की कोशिश करती है कि मायरा हमेशा आप पापा के हाथ से खाना खाती हो लेकिन अब मम्मी के हाथ से भी खा लो।

गुस्से से भर जाती है मायरा

विद्या की बात सुनकर मायरा को गुस्सा आ जाता है। वह विद्या से कहती है अभिरा मेरी मम्मी नहीं हैं। मैं तो इन्हें जानती भी नहीं हूं, तो ये मेरी मां कैसे हो सकती हैं? मेरी मां गीतू बनेगी। यह तो क्यूट आंटी हैं। मेरे पापा मम्मी माउंट आबू में हैं। इतना कहकर मायरा अंदर चली जाती है। यह सुनकर अभिरा रोने लगती है इसी बीच पता चलता है कि कोई आया है।

अभिरा के लिए मायरा ने खड़ी की मुसीबत

अभिरा जब दरवाजा खोल कर देखती है तो उसे पता चलता है अरमान ने मायरा का कुछ सामान भेजा है। यह बात सुनकर मायरा खुश हो जाती है। वह दौड़कर बाहर आती है और अपना सामान खोलकर देखना लगती है। इसी बीच उसके हाथ से दीया गिर जाता है और वहां आग लग जाती है। अभिरा घबराने लगती है, लेकिन वह आग की परवाह नहीं करती। आग बुझाती है और मायरा को बचाती है लेकिन मायरा इस पर मिस्टर कान्हा को थैंक्स बोलकर वहां से चली जाती है। इस बात का भी अभिरा को बहुत बुरा लगता है, लेकिन तब वहां विद्या आती है और एक बार फिर अभिरा को समझाती है कि मायरा का ख्याल अब वो रखेगी मायरा को लेकर अब उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है।

EndFragment

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!