रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

YRKKH Twist: 'ये रिश्ता...' में बड़ा धमाका! अभिरा की जिंदगी में मचेगा तूफान, तलाक के बाद नया ड्रामा शुरू

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अरमान की सर्जरी से पहले बड़ा तमाशा होने वाला है, जहां अरमान डरकर मसूरी भाग जाएगा और परिवार अभिरा पर शादी का दबाव डालेगा।

यति सिंह

Abhira Armaan Divorce Twist: छोटे पर्दे के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामे से बांधे हुए है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर दिन नए मोड़ आ रहे हैं, जिसने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। अब इस शो के मुख्य कलाकारों की जिंदगी में एक ऐसा संकट आने वाला है, जो पूरी कहानी को पूरी तरह से पलट कर रख दिया है। अरमान और अभिरा के रिश्ते की परीक्षा का समय आ चुका है और इस बार परिस्थितियां उनके कंट्रोल से बाहर होती दिख रही हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अब तक आपने देखा कि किस तरह अभिरा और अरमान ने सूझबूझ दिखाते हुए ऋषभ के चेहरे से नकाब हटा दिया था। दोनों की इस बड़ी कामयाबी के बाद ऋषभ को जेल भेज दिया गया, जिससे पूरे पोद्दार परिवार ने राहत की सांस ली थी। इस जीत की खुशी में अभिरा और अरमान अपने बच्चों के साथ मिलकर जश्न मना रहे थे, लेकिन खुशियों का यह पल बेहद छोटा साबित हुआ जब जश्न के बीच ही अभिरा के सामने एक चौंकाने वाली सच्चाई आई।

सर्जरी के डर से रातों रात गायब हुआ अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा ने अरमान को उसकी इस बीमारी और तुरंत होने वाले इलाज के बारे में बताया, तो अरमान अंदर से पूरी तरह टूट गया। ऑपरेशन के नाम से ही अरमान इस कदर घबरा गया कि सर्जरी के डर से भागने के लिए उसने चुपके से किसी को बिना कुछ बताए मसूरी की तरफ रवाना हो गया।

पहाड़ों में फिर मचेगा भारी घमासान

मुश्किल घड़ी में कावेरी पोद्दार ने अपनी पुरानी कड़वाहट को भुलाकर बड़ा दिल दिखाया है। उन्होंने अपनी पुरानी गलतियों के लिए अभिरा से हाथ जोड़कर माफी भी मांगते हुए भरे परिवार के सामने अभिरा से पोद्दार हाउस वापस लौटने की गुजारिश की ताकि सब मिलकर इस मुश्किल का सामना कर सकें।

इसी बीच जब कावेरी को अरमान के दिमाग में मौजूद ट्यूमर की बात पता चलती है, तो उन्हें गहरा सदमा लगा। आखिरकार जब यह सुराग मिला कि अरमान मसूरी की वादियों में छिपा है, तो विद्या और कावेरी के बीच आपसी रंजिशो के बाद भी पूरा परिवार अभिरा की हिम्मत बनने के लिए पहाड़ों की तरफ निकल पड़ता है।

तलाक की बात से शुरू होगा नया ड्रामा शुरू

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मसूरी पहुंचकर अभिरा अपनी कोशिशों के दम पर अरमान को ढूंढ निकालने में कामयाब हो जाएगी। अभिरा अरमान को समझा-बुझाकर हॉस्पिटल में इलाज कराने के लिए राजी तो कर लेगी, लेकिन मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होंगी।

ऑपरेशन के ठीक हो जाने के बाद पोद्दार परिवार के लोग एक बार फिर दोनों के रिश्ते पर उंगली उठाने लगेंगे। घरवाले यह तर्क देंगे कि कानूनी तौर पर अभिरा अब अरमान पोद्दार की केवल एक तलाकशुदा पत्नी बनकर रह गई है। ऐसे में पूरे परिवार की तरफ से दोनों पर दोबारा शादी करने का भारी दबाव बनाया जाने लगेगा।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला